Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान बॉर्डर पर पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाएगा भारत:रिपोर्ट- वायुसेना की टीम रूस जाकर सिस्टम की जांच करेगी; फरवरी 2027 तक तैनाती की तैयारी

    8 hours ago

    2

    0

    भारत जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगे 740 किलोमीटर लंबे नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाने की योजना है। इससे पहले चार को सीमा पर अलग-अलग जगह तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों से इनके लोकेशन की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की एक टीम अगले महीने रूस जाकर इस सिस्टम का प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन करेगी। इसके फरवरी 2027 तक तैनाती के लिए तैयार होने की उम्मीद है। यह जानकारी मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने दी है। ग्राफिक से समझिए S-400 डिफेंस सिस्टम की ताकत S-400 ट्रायम्फ रूस का एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम है, जिसे 2007 में लॉन्च किया गया था। यह सिस्टम फाइटर जेट, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल, ड्रोन और स्टेल्थ विमानों तक को मार गिरा सकता है। यह हवा में कई तरह के खतरों से बचाव के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है। भारत के पास S-400 की 3 ऑपरेशनल स्क्वाड्रन एस-400 की एक स्क्वाड्रन में 256 मिसाइल होती हैं। भारत के पास इस वक्त 3 स्क्वाड्रन हैं, जिन्हें अलग-अलग तरफ की सीमाओं पर तैनात किया गया है। पहली स्क्वाड्रन - पंजाब में तैनात की गई है। भारत को पहली 2021 में रूस ने पहली स्क्वाड्रन सौंपी थी। यह पाकिस्तान और चीन दोनों की ओर से आने वाले खतरों को रोकने के लिए है। दूसरी स्क्वाड्रन - सिक्किम (चीन सीमा) में तैनात है। भारत को यह खेप जुलाई 2022 में मिली थी। यहां से चिकन नेक पर भी निगरानी रखी जाती है। तीसरी स्क्वाड्रन- राजस्थान-गुजरात या पंजाब-राजस्थान सीमा पर तैनात है। भारत को यह खेप फरवरी 2023 में मिली। इस स्क्वाड्रन से पश्चिमी सीमा की सुरक्षा मजबूत होती है। चौथी स्क्वाड्रन - असम में तैनात है। यह अरुणाचल प्रदेश में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की सुरक्षा करती है। जून 2026 में इसकी पहली खेप भारत पहुंची। चीन 2027 में पाकिस्तान को देगा J-35 लड़ाकू विमान रिपोर्ट के मुताबिक, चीन 2027 में पाकिस्तान को J-35 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान दे सकता है। इसके जवाब में भारत लंबी दूरी के हथियार और ऐसे ड्रोन तैयार करने और खरीदने की योजना बना रहा है, जो कुछ समय तक हवा में रहकर टारगेट की पहचान करते हैं और फिर उस पर हमला करते हैं। भारत इन हथियारों के जरिए चीन की PL-15 E लंबी दूरी की मिसाइल और HQ-9BE एयर डिफेंस सिस्टम का मुकाबला करना चाहता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना ने चीनी J-10 लड़ाकू विमानों और स्वीडिश AWACS की मदद से करीब 200 किलोमीटर की रेंज वाली PL-15 E मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान चीन से 8 हैंगोर क्लास पनडुब्बियां खरीद रहा है रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और तुर्किये पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं। अमेरिका पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने में मदद कर रहा है, जबकि सऊदी अरब उसे आर्थिक मदद दे रहा है। पाकिस्तान चीन से 8 हैंगोर क्लास पनडुब्बियां खरीद रहा है। इस सौदे की कीमत 5 अरब डॉलर यानी करीब ₹46,220 करोड़ से ज्यादा है। इनमें से एक पनडुब्बी जून 2026 में पाकिस्तानी नौसेना में शामिल हो चुकी है। तुर्किये पाकिस्तान की अगोस्टा-90बी पनडुब्बियों को अपग्रेड कर रहा है और उसे लंबी दूरी के कामिकेज ड्रोन दे रहा है। वहीं, चीन पाकिस्तान को मिसाइल दागने में सक्षम विंग लूंग-II ड्रोन भी दे चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अंदर 314km की दूरी पर उड़ रहे एक विमान को मार गिराया था। रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान एयरस्पेस खुला रखा था। मिलिट्री और सिविल फ्लाइट्स के एकसाथ आसमान में होने की वजह से आम लोगों के निशाना बनने का खतरा था, लेकिन एयरफोर्स ने अपने खास सिस्टम से पाकिस्तानी सैन्य विमान की पहचान की, फिर S-400 ने सटीक निशाना लगाकर उसे मार गिराया। रिपोर्ट के मुताबिक, S-400 ने पाकिस्तानी विमान के खतरे को ट्रैक किया। इसके बाद लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल को टारगेट की तरफ गाइड किया गया। मिसाइल ने पाकिस्तानी विमान पर सटीक निशाना लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:ATS ने AK-47 और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए; वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की तैयारी कर रहा था
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट में दीपम विवाद, केंद्र बोला- पहले दीप जलवाएं:फिर अधिकारियों को सुनें; श्रद्धालुओं का आरोप- शुरू से दीप जलाने के खिलाफ थी तमिलनाडु सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment