Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:ATS ने AK-47 और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए; वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की तैयारी कर रहा था

    7 hours ago

    2

    0

    गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद सहारुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। वह असम का रहने वाला है। ATS के मुताबिक, वह वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की तैयारी कर रहा था। उसके मोबाइल से एयरफोर्स स्टेशन की फोटो और वीडियो के साथ जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी सामग्री भी मिली है। उसके पास से एक AK-47 राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस मिले हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के मुताबिक, आरोपी असम से बस और ट्रेन के जरिए गुजरात आया था। वह सार्वजनिक जगहों पर आतंकी हमला करने की फिराक में था। वडोदरा में वह रेलवे स्टेशन के पास रुका हुआ था। ATS पिछले 6 महीने से उसकी तलाश कर रही थी। 3 जुलाई: गुजरात और मध्य प्रदेश से JeM के 8 आतंकी गिरफ्तार गुजरात ATS ने 3 जुलाई को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े 8 आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से पकड़ा था। सभी को अलग अलग जिलों से पकड़ा गया। इनमें से दो की उम्र 18 और 19 साल है। ये सभी गुजरात में JeM का एक एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए काम कर रहे थे, ताकि आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया सके। सूचना मिलने के बाद, एटीएस ने 5 अलग-अलग टीमें बनाकर एक बड़ा अभियान चलाया था। एटीएस की टीमों ने गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, नवसारी, पाटण और मध्य प्रदेश के देवास से 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि ये सभी गुजरात के ही रहने वाले हैं और एक पाकिस्तानी हैंडलर के इशारों पर काम कर रहे थे। 15 जुलाई: ATS ने 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था गुजरात ATS ने 15 जुलाई को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कादीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खाली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन कार्डिया के रूप में हुई। आतंकी मसूद अजहर ने 26 साल पहले बनाया JeM जैश ए मोहम्मद (JeM) पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन है। इसे आतंकी मसूद अजहर ने साल 2000 में बनाया था। इस पर भारत समेत कई देशों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के आरोप हैं। जैश का मुख्यालय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में है। ये संगठन पाकिस्तान के कई इलाकों में ट्रेनिंग कैम्प और आतंकी नेटवर्क संचालित करता है। इसके मुखिया आतंकी मसूद अजहर को साल 1994 में जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दिसंबर 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के अपहरण के बाद बंधकों की रिहाई के बदले भारत सरकार ने उसे रिहा कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व CJI गवई ने जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए:राष्ट्रपति को लेटर लिखा, बोले- एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही, SC-ST का प्रतिनिधित्व घटा
    Next Article
    पाकिस्तान बॉर्डर पर पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाएगा भारत:रिपोर्ट- वायुसेना की टीम रूस जाकर सिस्टम की जांच करेगी; फरवरी 2027 तक तैनाती की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment