Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में जमीन विवाद पर दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट के दौरान लाइसेंसी असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

    1 day ago

    6

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया।मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और मारपीट हुई।इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक पक्ष द्वारा दबंगई दिखाते हुए लाइसेंसी असलहा लहराया गया और दूसरे पक्ष को जान से मारने की खुली धमकी दी गई।घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शुक्रवार के दिन दोपहर एक बजे वायरल कर दिया,जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ​मिली जानकारी के अनुसार,सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नई तहसील के बाहर दो पक्षों के बीच लंबे समय से एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था।बीते दिन इसी जमीन पर कब्जे या पैमाइश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।पहले दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक शुरू हुई,जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में तब्दील हो गई।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया,जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ​हंगामा बढ़ते देख एक पक्ष का व्यक्ति अपने घर से लाइसेंसी असलहा निकाल लाया और भीड़ के बीच लहराते हुए दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी देने लगा।असलहा देख मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से असलहा लहराने और मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे इंटरनेट पर साझा कर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। ​इस पूरे मामले पर सदर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार दीक्षित ने संज्ञान लिया है।उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के DCP हेडक्वार्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी का ट्रांसफर:प्रयागराज भेजे गए, कुलदीप सिंह गुनावत को मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    एटा में मानदेय बढ़ाने के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन:कैशलेस इलाज और सामाजिक सुरक्षा की मांग, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment