Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के DCP हेडक्वार्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी का ट्रांसफर:प्रयागराज भेजे गए, कुलदीप सिंह गुनावत को मिली जिम्मेदारी

    2 hours ago

    3

    0

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में कानपुर के डीसीपी हेडक्वार्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्हें प्रयागराज भेजा गया है। उनकी जगह प्रयागराज में तैनात कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर में डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। इस बदलाव के साथ कानपुर कमिश्नरेट में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। सचेंडी मामले के बाद डीसीपी हेडक्वार्टर बनाए गए थे दिनेश चंद्र त्रिपाठी इससे पहले कानपुर में डीसीपी वेस्ट के पद पर तैनात थे। सचेंडी में किशोरी से गैंगरेप के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद उन्हें डीसीपी वेस्ट से हटाकर डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया था। अब उनका तबादला प्रयागराज कर दिया गया है। उनकी जगह कुलदीप सिंह गुनावत कानपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। दिनेश त्रिपाठी प्रतापगढ़ के रहने वाले, 1997 में पुलिस सेवा में आए दिनेश चंद्र त्रिपाठी मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने आधुनिक इतिहास में एमए और एलएलबी की पढ़ाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने 14 जुलाई 1997 को राज्य पुलिस सेवा के जरिए करियर शुरू किया था। उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर उन्हें 2013 बैच का आईपीएस कैडर आवंटित हुआ और 18 अक्टूबर 2021 को आईपीएस कैडर में शामिल किया गया। उन्नाव के एसपी भी रह चुके हैं दिनेश त्रिपाठी की कानपुर कमिश्नरेट में तैनाती 25 जुलाई 2024 को हुई थी। इससे पहले वे उन्नाव के पुलिस अधीक्षक समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें 1 जनवरी 2026 को चयन वेतनमान मिला। 15 अगस्त 2026 को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से नेपाल जाने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया तय:स्लीपर के लिए 365 और सेकेंड एसी के लिए 1360 रुपए देने होंगे
    Next Article
    फतेहपुर में जमीन विवाद पर दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट के दौरान लाइसेंसी असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment