Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vadodara Air Force Station पर हमले की साजिश नाकाम, Jaish संदिग्ध गिरफ्तार

    2 hours from now

    5

    0

    गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा में स्थित वायुसेना (आईएएफ) स्टेशन पर हमले की कथित साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एटीएस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील जोशी ने बताया कि विभिन्न माध्यम से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर असम के करीमगंज निवासी आरोपी मोहम्मद सहरुल इस्लाम कबीरुद्दीन को बृहस्पतिवार रात हलोल-वडोदरा रोड पर एक होटल के पास से पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि एटीएस टीम ने उसके पास से एक असॉल्ट राइफल (जिसके एके-47 होने का संदेह है), 23 कारतूस, दो खाली कारतूस, जैश-ए-मोहम्मद का एक झंडा, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी को वडोदरा स्थित आईएएफ स्टेशन के गेट पर हमला करने का काम सौंपा गया था और उसके मोबाइल फोन से स्टेशन की तस्वीरें बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रामायण' में लक्ष्मण की कास्टिंग पर मुकेश छाबड़ा को है गर्व, रवि दुबे की सुशांत राजपूत से की तुलना
    Next Article
    Lok Sabha में Delimitation Bill पर NDA का नंबर गेम, 360 के आंकड़े के लिए क्षेत्रीय दलों पर नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment