Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कच्चा दूध पीने से सेहत को फायदे के वैज्ञानिक सबूत नहीं, संक्रमण का खतरा अधिक

    32 minutes from now

    3

    0

    (मार्गरेट मुरे, स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी) मेलबर्न, 27 नवंबर (द कन्वरसेशन) पिछले 10 वर्षों में कच्चे दूध को लेकर लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। गूगल पर इसे लेकर खोज की संख्या बढ़ी है और इंस्टाग्राम पर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो कच्चा दूध पीने के कई फायदे गिनाते हैं।कच्चा दूध वह होता है जिसे पाश्चुरीकरण की प्रक्रिया से नहीं गुजारा गया हो। यानी गाय, भेड़, बकरी, भैंस, घोड़ी या ऊंट जैसे किसी भी दुधारू पशु से निकाला गया दूध, जिसे बिना गर्म किए सीधे बोतल में भर दिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े खतरों को देखते हुए इंसानों के सेवन के लिए कच्चा दूध बेचना गैरकानूनी है।आइए, कच्चे दूध के स्वास्थ्य संबंधी फायदों को लेकर किए जा रहे दावों के पीछे मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्यों को समझें और जानें कि इसे स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा क्यों माना जाता है। ---- दूध को गर्म करने से मर जाते हैं हानिकारक बैक्टीरिया ---- दूध को पाश्चुरीकृत करने की प्रक्रिया का इस्तेमाल सौ साल से भी अधिक समय से किया जा रहा है। इसमें कच्चे दूध को कम से कम 15 सेकंड तक 72 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म किया जाता है, ताकि उसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं।कच्चे दूध में लिस्टेरिया और साल्मोनेला जैसे कई रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया हो सकते हैं। इनकी वजह से स्वस्थ व्यक्ति भी गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है और कुछ मामलों में उसकी मौत तक हो सकती है। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को कच्चे दूध में मौजूद बैक्टीरिया से संक्रमण का खतरा खास तौर पर अधिक होता है इसलिए उन्हें बिना पाश्चुरीकृत दूध और उससे बने सभी डेयरी उत्पादों से बचना चाहिए।ऑस्ट्रेलिया के खाद्य मानक प्राधिकरण के नियमों के मुताबिक, इंसानों के सेवन के लिए उपलब्ध दूध से बने सभी उत्पादों का पाश्चुरीकरण अनिवार्य है। इसका उद्देश्य बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया के खतरे को खत्म करना है। गाय के कच्चे दूध के सेवन से जुड़े जोखिमों की 2009 में समीक्षा की गई थी।इसमें पाया गया कि खतरे इतने अधिक हैं कि पाश्चुरीकरण की अनिवार्यता हटाने पर विचार नहीं किया जा सकता। ऑस्ट्रेलिया में बेचे जाने वाले सभी दूध उत्पादों को लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पाश्चुरीकृत किया जाता है। ---- फिर लोगों को कच्चा दूध मिल कैसे रहा है?---- इसके कुछ अपवाद भी हैं, जिनमें पाश्चुरीकरण अनिवार्य नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में बिना पाश्चुरीकृत चीज़ (पनीर की एक किस्म) बेची जा सकती है, बशर्ते उसे तैयार करने में ऐसी दूसरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया हो, जिनसे उसमें हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद न रहें। इसके अलावा, कच्चा दूध ऑस्ट्रेलिया में ‘कॉस्मेटिक इस्तेमाल’ के लिए बेचा जा सकता है।हालांकि, ऐसे उत्पादों पर साफ तौर पर लिखा होना चाहिए कि वे ‘इंसानों के सेवन के लिए नहीं हैं।’ ---- क्या कच्चे दूध में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं? ---- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दावा करते हैं कि दूध को पाश्चुरीकृत करने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं और कच्चा दूध ज्यादा पौष्टिक होता है। लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्य इन दावों की पुष्टि नहीं करते।पाश्चुरीकरण से दूध में मौजूद प्रोटीन की गुणवत्ता या कैल्शियम जैसे खनिजों की मात्रा पर कोई असर नहीं पड़ता। गर्म करने की प्रक्रिया से कुछ ऐसे विटामिनों की मात्रा थोड़ी घट सकती है, जो अधिक तापमान के प्रति संवेदनशील होते हैं। हालांकि, इससे दूध की कुल पोषण गुणवत्ता पर कोई खास असर नहीं पड़ता।---- क्या कच्चा दूध एलर्जी से बचाता है? ---- कुछ लोगों का दावा है कि कच्चा दूध पीने से गाय के दूध से होने वाली एलर्जी और अस्थमा जैसी संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन कुछ लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली में एलर्जी संबंधी प्रतिक्रिया पैदा कर सकते हैं।यह समस्या आमतौर पर छोटे बच्चों में देखी जाती है, हालांकि बड़े होने के साथ उनमें से कई की यह एलर्जी दूर हो जाती है। लेकिन ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि कच्चा दूध पीने से इस एलर्जी या दूसरी तरह की एलर्जी संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है। खेतीबाड़ी वाले माहौल में बड़े होने वाले बच्चों में एलर्जी और अस्थमा का जोखिम कम पाया गया है।हालांकि, शोध बताते हैं कि इसकी वजह संभवत: उस वातावरण से जुड़े कई कारक हैं, न कि कच्चा दूध पीना। यह भी दावा किया जाता है कि कच्चा दूध पीने से उसमें मौजूद लैक्टोज को न पचा पाने की समस्या के लक्षणों में राहत मिलती है। लेकिन इस दावे की जांच करने वाले शोध में पाया गया कि पाश्चुरीकृत दूध की तुलना में कच्चा दूध पीने से न तो लैक्टोज को न पचा पाने की समस्या के लक्षणों में कमी आती है और न ही इससे जुड़ी शारीरिक प्रक्रिया पर कोई असर पड़ता है।कच्चे दूध में भी पाश्चुरीकृत दूध की तरह लैक्टोज मौजूद होता है। साथ ही, इसमें लैक्टेज नाम का वह एंजाइम नहीं होता, जो लैक्टोज को पचाने में मदद करता है। इसलिए ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि कच्चा दूध पीने से लैक्टोज को पचा न पाने की समस्या पर कोई फर्क पड़ता है।---- क्या कच्चे दूध में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं? ---- कच्चे दूध को लाभकारी बैक्टीरिया का स्रोत भी बताया जाता है। लेकिन गाय के कच्चे दूध में संभावित रूप से फायदेमंद बैक्टीरिया की मात्रा काफी कम होती है।‘बिफिडोबैक्टीरिया’ नाम के लाभकारी बैक्टीरिया आमतौर पर गाय की आंतों में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। इसलिए कच्चे दूध में इनकी मौजूदगी अक्सर मल से हुए संदूषण का संकेत हो सकती है। कच्चे दूध में हानिकारक बैक्टीरिया की मौजूदगी से पैदा होने वाले खतरे, उसमें बिफिडोबैक्टीरिया जैसे लाभकारी बैक्टीरिया की संभावित मौजूदगी से मिलने वाले फायदों से कहीं अधिक हैं।कुल मिलाकर कच्चा दूध पीने से स्वास्थ्य को होने वाले जिन फायदों का दावा किया जाता है, उनके समर्थन में कोई ठोस प्रत्यक्ष वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसके उलट, इसे पीने से बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा रहता है। पाश्चुरीकृत दूध पीने के लिए सुरक्षित है और शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Taj Mahal से निकाली गई नक्काशीदार संगमरमर की पट्टिका Britain में होगी नीलाम
    Next Article
    स्कूली बच्चों की Progress Report में AI का उपयोग, राज्यों के नियम और छात्रों की प्राइवेसी पर उठे सवाल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment