Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर MDA का बुलडोजर:बिना नक्शा पास कराए विकसित हो रही थी, निर्माण सील

    2 hours ago

    3

    0

    मुजफ्फरनगर के कैराना में MDA ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने करीब 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही तीतरवाड़ा रोड पर 570 वर्गमीटर क्षेत्रफल में हो रहे व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। 10 बीघा भूमि पर विकसित हो रही थी प्लॉटिंग MDA के अनुसार, कैराना के मोहल्ला इस्लामनगर स्थित मायापुर रोड पर खसरा नंबर 542, 582 और 584 की करीब 10 बीघा भूमि पर प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। इस मामले में जमशेद वकील पुत्र इजराइल, जरीना पत्नी जमशेद, अमजद पुत्र जमशेद, अरशद पुत्र जमशेद और बिलाल पुत्र नवाब के नाम सामने आए हैं। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। 570 वर्गमीटर में हो रहा व्यावसायिक निर्माण सील वहीं, कैराना के तीतरवाड़ा रोड पर दीपक सैनी पुत्र ब्रजपाल की ओर से 570 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कराए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया। प्राधिकरण का कहना है कि संबंधित अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ पहले नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद चालानी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण और सीलिंग के आदेश भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद संबंधित लोगों ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को नहीं हटाया। मंडलायुक्त और MDA VC के आदेश पर कार्रवाई प्राधिकरण की यह कार्रवाई सहारनपुर मंडलायुक्त और MDA की VC प्रणता ऐश्वर्या के आदेश पर की गई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर संबंधित थाने का पुलिस बल भी तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आराधना बोलीं- गठबंधन में कोई संशय नहीं:यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा भाजपा का परिसीमन के जरिए दक्षिणी राज्यों को कमजोर करना मकसद
    Next Article
    अयोध्या से नेपाल जाने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया तय:स्लीपर के लिए 365 और सेकेंड एसी के लिए 1360 रुपए देने होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment