Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में मानदेय बढ़ाने के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन:कैशलेस इलाज और सामाजिक सुरक्षा की मांग, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    1 day ago

    5

    0

    एटा के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को वीवीजी रामजी योजना में काम करने वाले कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जुटे। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद दोपहर 1:30 बजे नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कई विभागों के कर्मचारी प्रदर्शन में हुए शामिल ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा और बीबीजी रामजी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में मनरेगा लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, मनरेगा इंजीनियर, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक शामिल हुए। कर्मचारियों ने समान वेतन-समान काम, सामाजिक सुरक्षा, मानदेय बढ़ाने और कैशलेस इलाज की मांग उठाई। चार-चार महीने तक नहीं मिलता भुगतान जिला संयोजक मनोज यादव ने कहा कि रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाया जाए और समय पर भुगतान किया जाए। उनके मुताबिक, कर्मचारियों को चार-चार महीने तक मानदेय नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए अलग बजट नहीं दिया है। कर्मचारियों ने कैशलेस इलाज और HR पॉलिसी लागू करने की भी मांग की। 20 साल से कम मानदेय पर काम करने का आरोप राकेश कुमार ने बताया कि एटा के सभी विकासखंडों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ के ईको गार्डन में धरना चल रहा है और कर्मचारी जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए हैं। राकेश कुमार के मुताबिक, कर्मचारी 20 साल से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मानव संसाधन नीति बनाने, मानदेय बढ़ाने और समय पर भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज कुमार, सनूज कुमार, सुरजीत, इंद्रपाल, अमरदीप, अजय सिंह और अमोल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में जमीन विवाद पर दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट के दौरान लाइसेंसी असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल
    Next Article
    दरोगा ने रिश्वत में प्रोटीन-क्रेटीन पाउडर लिया, AUDIO:इटावा में युवक बाेला- 25 हजार का सामान दे चुके, अब और मांग रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment