Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुधांशु त्रिवेदी बोले- सपा का PDA आलू की तरह:कानपुर में गठबंधन पर कहा- राहुल-अखिलेश अलाउद्दीन और जलालुद्दीन खिलजी की तरह गले मिलते हैं

    1 day ago

    8

    0

    ौरकानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और उनके PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर भी तंज कसा। सुधांशु त्रिवेदी ने अखिलेश यादव के PDA की तुलना आलू से करते हुए कहा कि उनका PDA आलू की तरह है। जिस तरह आलू को किसी भी सब्जी में मिलाकर बनाया जा सकता है, उसी तरह उनका PDA भी कहीं भी मिला दिया जाता है। वे लगातार उसके स्वरूप को बदलते रहते हैं। राहुल-अखिलेश अलाउद्दीन खिलजी अपने चाचा जलालुद्दीन खिलजी की तरह गले मिलते है सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर हमला बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल और अखिलेश की मुलाकात केवल 10 मिनट की हुई। दोनों वैसे ही गले मिलते हैं, जैसे अलाउद्दीन खिलजी अपने चाचा जलालुद्दीन खिलजी से गले मिला था। उन्होंने कहा कि दोनों के मन में यही सोच थी कि कौन कब किसको निपटा ले और ज्यादा से ज्यादा जगह पर कब्जा कर ले। बोले- सीट बंटवारा तो दूर, एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सीटों का बंटवारा तो दूर, दोनों नेता 10 मिनट तक एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। समाजवादी पार्टी ने पहले रायबरेली में रोड शो करके और फिर अपनी सूची पहले जारी करके कांग्रेस को उसकी हैसियत बता दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है कि अगर पीछे-पीछे आना है तो आ जाओ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिसीमन बिल का बसपा प्रमुख मायावती का समर्थन:बोलीं-महिला आरक्षण में SC-ST महिलाओं को मिले अलग कोटा
    Next Article
    देवरिया में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, युवक की पहचान में जुटी जीआरपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment