Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुराना आईफोन वेबसाइट खोलते ही हैक हो सकता है:टेलीग्राम CEO पावेल ने कहा- iOS यूजर्स तुरंत लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें

    9 hours ago

    1

    0

    अगर आप पुराना आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं- सिर्फ एक वेबसाइट खोलते ही आपका फोन हैक हो सकता है। टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने X पर पोस्ट कर आईफोन यूजर्स को इस बड़े खतरे को लेकर आगाह किया है और तुरंत फोन को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है। डुरोव के मुताबिक, पुराने सॉफ्टवेयर पर चल रहे आईफोन हैकर्स के आसान निशाने पर आ सकते हैं, जिससे आपकी निजी जानकारी और अकाउंट्स खतरे में पड़ सकते हैं। इसी संभावित खतरे से बचाने के लिए टेलीग्राम की तरफ से भी पुराने iOS वर्जन वाले यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट क्यों जरूरी और किन बातों की जानकारी नहीं एपल समय-समय पर आईफोन के लिए नए अपडेट भेजता है, जिनसे पुरानी सुरक्षा खामियां ठीक होती हैं और फोन में सेंध लगाने की कोशिशों का खतरा कम होता है। हालांकि, डुरोव की पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि कौन-से खास iOS वर्जन खतरे में हैं, खामियों की वजह क्या है या इसके पीछे कौन-सा स्पायवेयर या हैकिंग ग्रुप शामिल है। आगे क्या: आगे यूजर्स को क्या सावधानी रखनी चाहिए आगे साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को देखते हुए आईफोन यूजर्स के लिए नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करते रहना जरूरी माना जा रहा है। जब भी नया iOS वर्जन उपलब्ध हो, डिवाइस के सपोर्ट के मुताबिक उसे अपडेट करने से संभावित कमजोरियों को समय रहते बंद किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Diljit Dosanjh के मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स लेते पकड़े गए दो लोग, एक विदेशी भी शामिल
    Next Article
    'हमने अपना रुख नहीं बदला...', अमित शाह से मुलाकात के बाद परिसीमन पर बोलीं DMK सांसद

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment