Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sheikh Hasina की वापसी योजना से Bangladesh में तनाव, सात जिलों में BGB तैनात

    1 hour from now

    1

    0

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना के आलोक में देश में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच सरकार ने सात जिलों में सीमा रक्षक बल (बीजीबी) के जवानों की तैनाती कर दी है। एक स्थानीय मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली। इसी बीच पिछले कुछ हफ्तों में हिंसक झड़पों, देसी बम के धमाकों और आगजनी की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में बीजीबी की 120 प्लाटून की तैनाती की गई है। इनमें सबसे अधिक 56 प्लाटून शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में तैनात किए गए हैं। बीजीबी की प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से खबर में बताया गया है कि ढाका, गाजीपुर, नारायणगंज, मयमनसिंह, गोपालगंज, चटगांव और कॉक्स बाजार जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।जिलेवार तैनाती के अनुसार, ढाका जिले के सावर और आशुलिया में 17 प्लाटून, गाजीपुर में 19, नारायणगंज में सात, मयमनसिंह के भालुका में दो, गोपालगंज में 56, चटगांव में आठ और कॉक्स बाजार में सात प्लाटून की तैनाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजीबी के जवान संबंधित जिला प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह तैनाती बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के निर्देश पर की गई है।सुरक्षा बलों को प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा मजबूत करने तथा निगरानी बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें किसी भी तरह की अशांति और हिंसा को रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। बीजीबी मुख्यालय ड्रोन, जवानों के शरीर पर लगे कैमरों और अन्य निगरानी उपकरणों से मिलने वाले लाइव फुटेज के जरिए जमीनी स्तर पर चल रहे सुरक्षा अभियान पर नजर रख रहा है।दरअसल, शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना जाहिर की है। यह दिन बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर जीत की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। हसीना की इस घोषणा के बाद देश में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।हसीना 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के कारण बांग्लादेश छोड़कर भारत पहुंच गई थीं जिसके बाद उनकी 15 साल पुरानी सरकार गिर गयी थी। वह तब से भारत में रह रही हैं। हाल के दिनों में हुई हिंसा के लिए उन गतिविधियों पर प्रतिबंध झेल रही उनकी पार्टी अवामी लीग के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया गया है।वहीं, बांग्लादेश सरकार ने आरोप लगाया है कि विदेश में रह रहे पार्टी के नेता हिंसा भड़काने का काम कर रहे हैं। नवंबर 2025 में बांग्लादेश की एक अदालत ने 2024 में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में हसीना को उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।बांग्लादेश लगातार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। ढाका का कहना है कि दोनों देशों के बीच हुए प्रत्यर्पण समझौते के तहत उन्हें वापस सौंपा जाना चाहिए। दूसरी तरफ, भारत ने कहा है कि बांग्लादेश की इस मांग पर कानूनी प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है।यह मामला दोनों देशों के बीच तनाव का एक प्रमुख कारण बन गया है। हसीना ने कहा कि वह बांग्लादेश लौटकर अदालत के सामने आत्मसमर्पण करना चाहती हैं। इससे पहले उनके वकीलों ने नयी दिल्ली स्थित बांग्लादेश मिशन से संपर्क कर नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की थी, ताकि उनकी वापसी का रास्ता साफ हो सके।हालांकि, बांग्लादेश सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में उन्हें नए यात्रा दस्तावेज जारी करने की मांग खारिज कर दी थी। इस फैसले के बाद देश में विरोध और हिंसा की घटनाएं बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। इसी राजनीतिक अस्थिरता और संभावित हिंसा को देखते हुए सरकार ने सात जिलों में सीमा सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ukraine पर Russia के भीषण Drone Attack, कम से कम नौ नागरिकों की मौत
    Next Article
    Tirana में PM Edi Rama के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment