Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Afghanistan के कुनार में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल

    22 hours ago

    6

    0

    अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में शनिवार को एक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और 110 अन्य घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं। विस्फोट पास में स्थित विस्फोटकों के एक गोदाम में हुआ प्रतीत होता है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुनार के संस्कृति एवं सूचना निदेशक सामी उल हक बायन ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रांतीय राजधानी असदाबाद के बाहरी इलाके में स्थित स्कूल में विस्फोट खनन कंपनियों के विस्फोटक रखने वाले गोदाम में लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने मृतकों की संख्या 10 और घायलों की संख्या 110 बताई। अस्पताल के एक वार्ड के फुटेज में छोटे बच्चे दिखाई दिए, जिनमें से कई के सिर पर पट्टियां बंधी थीं और कुछ एक ही बिस्तर पर दो-दो की संख्या में लेटे हुए थे। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में घायल बच्चों को कारों से असदाबाद के एक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाते हुए देखा गया।वहीं, स्कूल की इमारत की तस्वीरों में उसका एक हिस्सा ढहा हुआ दिखाई दिया। अफगानिस्तान में खनन एक प्रमुख उद्योग है। यह देश लौह अयस्क, तांबा, सीसा, जस्ता, सोना, कोयला और कीमती पत्थरों सहित कई प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।हालांकि, खनन कंपनियों में सुरक्षा मानकों की अक्सर अनदेखी की जाती है, जिसके कारण दुर्घटनाएं होती हैं। कुनार में रत्नों के खनन में तेजी आ रही है, विभिन्न कंपनियां कीमती पत्थरों का खनन कर रही हैं, जिन्हें बाद में नीलामी में बेचा जाता है। इस साल अगस्त में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर पर हुए हथगोले के हमले में नौ से 14 साल की उम्र के 40 से अधिक बच्चे घायल हो गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Myanmar में सेना की Air Strike से शादी और बाजार में तबाही, 30 लोगों की मौत
    Next Article
    Ukraine पर Russia के भीषण Drone Attack, कम से कम नौ नागरिकों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment