Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में बिजली सुधार पर खर्च होंगे 55.5 करोड़:मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 10 करोड़ अतिरिक्त देने की घोषणा की; जर्जर बांस-बल्ली भी हटेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर जिले की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदेश सरकार 55.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें 45.5 करोड़ रुपये की परियोजना का काम अगले 15 दिनों में शुरू होगा। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विंध्याचल और मिर्जापुर की बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। इसके तहत जर्जर बांस-बल्ली हटाकर बिजली के खंभे लगाए जाएंगे और ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही जिले के पहले बिजली शवदाह गृह का शिलान्यास भी किया गया। मंत्री ने कहा- पिछले वर्ष विकास कार्यों के लिए 13 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि इस वर्ष 55.5 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र के प्रयासों से बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष बजट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक जिले में प्रतिमाह एक हजार ट्रांसफार्मर बढ़ाने के लिए फंड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। चुनाव से पहले सभी कार्य पूरे कराने का लक्ष्य है। इसके लिए जिलाधिकारी को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने 800 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि परियोजना का काम पूरा होने की ओर है। इसके शुरू होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में विंध्याचल में उत्सव भवन और मिर्जापुर नगर में वर्षों से जमा लिगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की परियोजना का शिलान्यास किया गया। मानकी बाई ट्रस्ट में बारात घर निर्माण सहित अन्य कार्य भी सीएनडीएस के माध्यम से कराए जाएंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाए वसूली के आरोप नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अधिक बिल भेजने और उसे ठीक कराने के नाम पर तीन से चार हजार रुपये लेकर मामले को रफा-दफा करने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं और आम जनता में नाराजगी न रहे। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिष्मिता मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजीव कन्नौजिया, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, जगदीश पटेल और नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSR के लिए सपा ने 11 PDA विधानसभा प्रभारी बनाए:बागपत से जालौन तक जिम्मेदारी सौंपी, पिछड़े-दलित वर्ग के नेताओं को भी दी जगह
    Next Article
    गोरखपुर में 101 दूल्हों की निकली बारात:लाल जोड़े में सजकर तैयार हुईं दुल्हन; बैंड बाजे और नगाड़े पर झूमा परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment