Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 101 दूल्हों की निकली बारात:लाल जोड़े में सजकर तैयार हुईं दुल्हन; बैंड बाजे और नगाड़े पर झूमा परिवार

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार को एक साथ 101 दूल्हों की बारात निकली। बैंड बाजे और ढोल नगाड़े की पर झूमते बाराती मंडप में पहुँचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। लाल जोड़ी में दुल्हन भी शृंगार करके तैयार खड़ी थीं। इसके बाद पूरे विधि विधान से 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराएगा गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। सबसे पहले दुल्हे के पक्ष से परछावन के बाद बाद ढोल नगाड़े के साथ बारात निकली गई। घर वालो के साथ साथ इस कार्यक्रम के आयोजक इस शादी में नाचते गाते नजर आए। इस आयोजन की धार्मिक रस्में 27 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हरष गाड़ने की रस्म निभाई गई। 28 नवंबर को हल्दी-मेहंदी की रस्में हुईं। हल्दी-मेहंदी के बाद गाजे-बाजे के साथ पहुंचेगी बारात 29 नवंबर को दूल्हों की टोली गाजे-बाजे के साथ विवाह स्थल पहुंचेगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुसार सभी जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। सुधा मोदी खुद बेटियों का कन्यादान करेंगी। शादी के बाद नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन शुरू करने के लिए घरेलू उपयोग की जरूरी सामग्री और उपहार दिए जाएंगे। संस्था का प्रयास है कि बेटियों की विदाई सम्मान और खुशी के साथ हो। काम करने वाली महिला की बेटी की शादी से मिली प्रेरणा सुधा मोदी ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनके यहां काम करने वाली गोरखनाथ निवासी शशि की शादी तय हुई थी। शशि ने शादी में मदद मांगी तो उन्होंने मैरिज हॉल बुक कराया और धूमधाम से उसका विवाह कराया। शादी के बाद शशि के चेहरे की खुशी देखकर उन्हें काफी संतुष्टि मिली। उसी दिन उन्होंने तय किया कि आगे भी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करेंगी। इसके बाद हर साल कुछ बेटियों की शादी कराने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अब 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह तक पहुंच गया है। पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी बेटी की शादी सुधा मोदी ने कहा कि कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी की जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाते। संस्था का उद्देश्य ऐसे परिवारों की मदद करना है, ताकि पैसों की कमी किसी बेटी की शादी में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ विवाह कराने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। सुधा मोदी ने सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और आम लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही इतना बड़ा आयोजन संभव हो पा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में बिजली सुधार पर खर्च होंगे 55.5 करोड़:मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 10 करोड़ अतिरिक्त देने की घोषणा की; जर्जर बांस-बल्ली भी हटेंगे
    Next Article
    खेत के ट्रांसफार्मर के नीचे मिला युवक का शव:मुजफ्फरनगर में तमंचा, पाइप और बिजली ठीक करने के उपकरण बरामद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment