Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine पर Russia के भीषण Drone Attack, कम से कम नौ नागरिकों की मौत

    2 hours from now

    1

    0

    रूस द्वारा यूक्रेन पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को किये गए ड्रोन हमलों में कम से कम नौ आम नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, रूस ने दावा किया है कि उसने गत रात यूक्रेन द्वारा किये गए रिकॉर्ड ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। यूक्रेन की सरकारी आपात सेवा ने शनिवार को बताया कि देश के उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र के निझिन में एक प्रतिष्ठान पर हुए रूसी हमले में सात लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के दक्षिणी झापोरिज्जिया क्षेत्र में, एक यूक्रेनी ड्रोन के अस्पताल के वाहन पर गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। रूस समर्थित अधिकारियों ने बताया, ‘‘वासिलिवका सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की एक आधिकारिक गाड़ी पर ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में एक नर्स और एक चालक की मौत हो गई, जबकि मुख्य चिकित्सक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।’’ वहीं, दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि शुक्रवार रात के दौरान उसकी सेना ने यूक्रेन के 1,246 ड्रोन मार गिराए, यह संख्या युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्याओं में से एक है।मॉस्को के महापौर सर्गेई सोब्यानिन ने शनिवार सुबह बताया कि रात भर में आठ घंटे से अधिक समय के दौरान शहर की ओर आ रहे 123 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम से मॉस्को क्षेत्र पर यूक्रेन द्वारा कुल 462 ड्रोन हमले किये गए, जिनमें से ‘ज्यादातर’ को नाकाम कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Afghanistan के कुनार में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल
    Next Article
    Sheikh Hasina की वापसी योजना से Bangladesh में तनाव, सात जिलों में BGB तैनात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment