Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बदमाशों ने चाकू से कारोबारी का गला रेता:भतीजा बोले- दुकान में लूटपाट के इरादे से आए थे, विरोध करने पर हमला किया

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी में बदमाशों ने चाकू से एक कारोबारी का गला रेत दिया। शनिवार शाम को वह अपनी दुकान पर थे। आरोप है कि दो बदमाश लूट के इरादे से दुकान में आए और गल्ला खोलने लगे। विरोध करने पर दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर दोनों भाग गए। घटना के बाद परिजन घायल कारोबारी को मऊरानीपुर सीएचसी ले गए। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊरानीपुर के पृथ्वीपुर स्यावरी गांव का है। दुकान में झपकी आ गई थी मऊरानीपुर के पृथ्वीपुर स्यावरी गांव निवासी नरेंद्र कुमार गेंडा ने बताया- मेरे चाचा लक्ष्मी प्रसाद गेंडा (65) गांव में कपड़ों की दुकान खोले हैं। उनका बेटा संजय दिल्ली में जॉब करता है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे चाचा लक्ष्मी प्रसाद दुकान पर बैठे थे। उनको नींद की झपकी आ गई। इस दौरान गांव के प्रवण और कपिल दुकान में आ गए। आरोप है कि चाचा को नींद में देखकर दोनों गल्ला खोलने लगे। आवाज सुनकर चाचा की नींद खुल गई। तब दोनों ने चाकू से चाचा पर हमला कर दिया। उनके गले में चाकू मार दी। लहूलुहान होने पर आरोपी भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजनों आ गए। घायल को मऊरानीपुर सीएचसी ले गए। वहां हालत नाजुक होने पर चाचा को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज किया गया। खतरे से बाहर है हालात मेडिकल कॉलेज के ईएमओ धनजंय पटेरिया ने बताया- लक्ष्मी प्रसाद गेंडा नाम के पेसेंट को परिजन लेकर आए हैं। परिजनों ने बताया कि उनके गले पर चाकू से हमला किया गया है। प्राथमिक इलाज किया जा चुका है। गले में टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। मऊरानीपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों ने युवक पर गोली चलाई:बुलंदशहर में देर रात हुई फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा
    Next Article
    मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग:1 करोड़ से अधिक का नुकसान, 4 घंटे में काबू पाया, अंदर हाथ तापते वक्त हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment