Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुप्रीम कोर्ट में दीपम विवाद, केंद्र बोला- पहले दीप जलवाएं:फिर अधिकारियों को सुनें; श्रद्धालुओं का आरोप- शुरू से दीप जलाने के खिलाफ थी तमिलनाडु सरकार

    6 hours ago

    3

    0

    सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने से जुड़े विवाद पर सुनवाई हो रही है। भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि राज्य के अधिकारियों को सुनवाई का मौका देने से पहले दीपथून पर दीप जलवाकर कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाना चाहिए। वहीं, श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार शुरू से ही दीप जलाने के खिलाफ थी। याचिकार्ताओं ने मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को हटाने, उसे ASI या किसी दूसरी एजेंसी को सौंपने और स्तंभर पर दीप जलाने का आदेश देने की मांग की। मामला पहाड़ी पर स्थित दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने से जुड़ा है। यह जगह एक दरगाह के करीब है। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून पर एक बार के लिए दीप जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, तय जगह पर दीप नहीं जलाया गया। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने मदुरै कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की। कोर्ट रूम LIVE याचिकाकर्ताओं ने कहा- मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को हटाया जाए दीप विवाद: 20 से 25 नवंबर तक क्या-क्या हुआ 20 नवंबर: सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम उत्सव पर दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की एक बार की अनुमति दी। इसके लिए मंदिर प्रशासन की अधिकृत टीम बनाई जानी थी। जिला कलेक्टर को ASI और पुलिस के साथ व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। आम लोगों की एंट्री और प्रदर्शन पर रोक थी। 21 नवंबर: तमिलनाडु सरकार ने आदेश पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की। सरकार का कहना था कि दीपथून मंदिर का धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि अंग्रेजों के समय का सर्वेक्षण स्तंभ है। उसने वहां दीप जलाने की अनुमति पर रोक लगाने की मांग की। 24 नवंबर: दीपथून की जगह उच्छिपिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक स्थान पर दीप जलाया गया। दीपथून पर इलेक्ट्रिक लाइट जलती दिखाई दी। भाजपा और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को हाउस अरेस्ट किया गया। कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। पहाड़ी के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़े गए। 25 नवंबर: सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार ने दीप नहीं जलने के लिए माफी मांगी। सरकार ने कहा कि प्रशासन ने व्यवस्था की थी, लेकिन मंदिर ट्रस्ट बोर्ड ने दीपथून पर दीप जलाने के लिए टीम को अनुमति नहीं दी। बोर्ड ने पारंपरिक स्थान पर ही दीप जलाने का फैसला किया था। 1862 और 1912 में भी हुई थी स्तंभ पर दीप जलाने की कोशिश मंदिर और दरगाह के बीच जमीन और धार्मिक अधिकार का विवाद
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान बॉर्डर पर पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाएगा भारत:रिपोर्ट- वायुसेना की टीम रूस जाकर सिस्टम की जांच करेगी; फरवरी 2027 तक तैनाती की तैयारी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता के वीडियो हटाने की याचिका खारिज की, वोट चोर-गद्दी छोड़ नारे का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment