Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 28 आईपीएस का तबादला:मोहित अग्रवाल प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी बरेली जोन रहे रहमत शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है, जबकि लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन भेजा गया है। किरण एस वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ परिक्षेत्र और सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह को आगरा परिक्षेत्र भेजा गया है। आगरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ और तकनीकी सेवाओं में तैनात डीआईजी आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या के एसएसपी बदले अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी सुमनित को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी आकाश तोमर को पुलिस अकादमी मुरादाबाद का एसपी, अमित कुमार को ईओडब्ल्यू का एसपी और नरेंद्र कुमार सिंह को पीटीसी सीतापुर का एसपी बनाया गया है। डॉ. अनिल कुमार पांडेय को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय और राजेश कुमार श्रीवास्तव को अभिसूचना मुख्यालय में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुशील कुमार शुक्ला को पीटीएस गोरखपुर, अजीत कुमार सिन्हा को यूपी पावर कॉरपोरेशन और दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर का डीसीपी और प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है। तीन तबादले निरस्त, नई तैनाती बरकरार तबादला सूची में तीन अधिकारियों के पहले किए गए स्थानांतरण निरस्त किए गए हैं। इनमें पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमावत शामिल हैं। पुनीत द्विवेदी को गाजियाबाद का अपर पुलिस उपायुक्त, नीतू को लखनऊ का अपर पुलिस उपायुक्त और अमित कुमावत को आगरा का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए:भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर अंतिम मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने में जुटी है
    Next Article
    मेरठ में रोटी पर थूकने का VIDEO:कर्मचारी तंदूर में डालने से पहले थूकता दिखाई दिया, पुलिस ने गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment