Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रोटी पर थूकने का VIDEO:कर्मचारी तंदूर में डालने से पहले थूकता दिखाई दिया, पुलिस ने गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ में एक होटल कर्मचारी रोटी सेंकने से पहले उसपर थूकता दिखाई दिया। पहले वो हाथों से रोटी को बेलता है फिर तंदूर में डालने से पहले उस पर थूकता है। किसी ने होटल के बाहर तंदूर में रोटियां बना रहे कर्मचारी की इस हरकत का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो को देखकर लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में फलावदा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कर्मचारी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ पंकज लवानिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी। महलका गांव के होटल का है मामला मामला ग्राम महलका का है। यहां होटल संचालक आमिर के होटल पर गांव का ही मुस्तकीम पुत्र अशफाक कर्मचारी के रूप में काम करता है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे होटल के बाहर तंदूर में रोटियां बनाई जा रही थीं। मुस्तकीम ने रोटी बनाकर तंदूर में डालने से पहले उस पर थूका, फिर उसे तंदूर में सेंकने के लिए डाला। मुस्तकीम की थूकने की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। ऐसे उसने सिर्फ एक रोटी बनाने में नहीं किया, बल्कि लगातार ही वो ऐसा करता रहा। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रही कथित हरकत को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। खाद्य पदार्थों की शुद्धता और लोगों की सेहत से जुड़े इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फलावदा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया और थाने ले आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले खाने-पीने की चीजें तैयार करते समय थूकने के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आरोपी की मंशा जानने में जुटी पुलिस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने रोटी बनाते समय ऐसी हरकत क्यों की और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 28 आईपीएस का तबादला:मोहित अग्रवाल प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर
    Next Article
    बच्चों को क्लास रूम में बंधक बनाया, बाहर कुत्ता बैठाया:अलीगढ़ में स्कूल संचालक की करतूत, पिता से कहा-फीस भरकर अपने बच्चे ले जाओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment