Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- अखिलेश बताएं 30 लाख नौकरियां कहां देंगे:4 बार सरकार थी, तब कितनी दी? 'पास्ट' अच्छा नहीं तो फ्यूचर भी अच्छा नहीं होगा

    7 hours ago

    3

    0

    सीएम योगी ने शुक्रवार को सपा के घोषणा पत्र को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आपने बताया नहीं कि 30 लाख नौकरी कहां देंगे। यूपी में 4 बार जब सपा सरकार रही, तब कितने नियुक्ति-पत्र दिए गए? यह भी बताइए कि सीएम रहते आपने क्या किया था। लोग जानते हैं कि जब आपका पास्ट अच्छा नहीं है तो फ्यूचर भी अच्छा नहीं होगा। योगी ने कहा- कहते हैं सरकारी कर्मचारी को ओपीएस देंगे, लेकिन न्यू पेंशन स्कीम किसने लागू की थी? इसे सपा ने 2005 में लागू किया था। व्यवस्था दी कि कर्मचारी और शासन का 10% हिस्सा होगा। 2017 में आया तो पूछा कि क्या सरकार ने अपना शेयर दिया? तो बताया गया कि नहीं। योगी ने लखनऊ में 1,594 नए चुने गए युवाओं को नियुक्ति-पत्र बांटे। युवाओं को आंतरिक लेखा और लेखा परीक्षा निदेशालय में नौकरी दी गई है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की इस भर्ती में 201 ऑडिटर और 1,393 असिस्टेंट अकाउंटेंट चुने गए हैं। सीएम आज गोंडा में चार जिलों के 46,800 छात्रों को टैबलेट भी बांटेंगे। योगी के संबोधन की बड़ी बातें- 1. अखिलेश पाखंड के कारण नोएडा नहीं जाते थे योगी ने अखिलेश के लिए कहा- राम मंदिर का विरोध करते हैं। अरे... भगवान से डरो, पाखंड से नहीं। नोएडा यूपी का इकोनॉमी फेस है, उसे लूट-खसोट का अड्डा बना दिया था। पाखंड के कारण नोएडा नहीं जाते थे। मैं भगवा कपड़े पहनता हूं, लेकिन मुझे नोएडा जाने से परहेज नहीं है। 2. अखिलेश की जब सरकार थी, तब क्या किया? सीएम ने कहा कि सपा और बसपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जितनी नौकरियां नहीं दीं, उतनी मैंने अकेले दे दी हैं। 1947 से लंबे समय तक यूपी में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद सपा और बसपा ने 7 बार सरकार बनाई। इन लोगों ने कुल जितने नियुक्ति-पत्र नहीं दिए, उससे दोगुना मैंने अकेले बांट दिए। 3. 10 दिन में 50 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र देंगे योगी ने कहा, "अगले 10 दिन में 50 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र देने जा रहे हैं। 8 हजार लेखपाल, 42 हजार होमगार्ड और 2 हजार शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र देंगे। हमारी रफ्तार और गिनती को सैफई सिंडिकेट पचा नहीं पाएगा, क्योंकि वहां नोट गिनने के अलावा कोई काम नहीं है। अखिलेश से कहना चाहता हूं कि यदि गिनती आती है तो हम 10 लाख नियुक्ति-पत्र दे चुके होंगे।" 4. यूपी के फर्जीवाड़े पर 'मुन्ना भाई MBBS' जैसी फिल्में बनती थीं सीएम ने कहा- कल मैं लखनऊ में मुन्ना भाई गैंग के सरगना के बयान पढ़ रहा था। आपने बचपन में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फिल्म देखी होगी। तब मैं सांसद था। उस दौरान यूपी में जो नियुक्तियां होती थीं, यह फिल्म उसी पर आधारित थी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि अगर 2017 से पहले नियुक्ति होती तो दुर्भाग्य से आप में से कोई भी सफल नहीं होता। मेहनत की तब कोई कीमत नहीं थी। 5. थर्ड डिवीजन वाले को यूपीपीएससी में टॉप कराया गया था योगी ने कहा- 2017 से पहले एक भी भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी। 2015 में यूपीपीएससी का परिणाम आया था, तो उसमें जो टॉपर था, वह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में थर्ड डिवीजन था। यूजी की डिग्री में भी थर्ड डिवीजन था, लेकिन यूपीपीएससी में टॉप कर गया। टॉप किया नहीं, टॉप कराया गया था। 6. नौकरी निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकल पड़ते थे योगी ने कहा कि आप खुशकिस्मत हैं कि आज बीजेपी सरकार है। यदि 2017 से पहले होते तो पहचान का संकट होता, क्योंकि यहां तो नौकरी मिलती नहीं। नौकरी निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। आवेदक आप होते और नियुक्ति-पत्र कोई मुन्ना भाई लेकर जाता। इन लोगों ने अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने भेजा और प्रदेश को अपनी बपौती माना। खूब लूटा। 7. सरकार गलत काम कराए तो मना कर देना सीएम ने कहा, "आप वित्त से जुड़े हैं। कोई सरकार गलत काम कराए तो मना कर देना। कोई सीनियर गलत काम कराए तो मना कर देना। कहना कि जो मेरिट पर होगा, वही करेंगे। गोमती रिवर फ्रंट में फर्जीवाड़ा किया। कार्रवाई हुई तो कर्मचारी जेल चले गए। पैसा लूटकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में संपत्ति बनाने वाले लोग ऐश कर रहे हैं।" सुरेश खन्ना बोले- च्वाइस मांगकर पोस्टिंग देंगे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- अब तक साढ़े नौ लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जा चुकी है। सीएम ने कहा था कि 6 महीने में एक लाख नौकरियां और देंगे, इसमें से आधी से अधिक भर्ती हो गई है। खन्ना ने कहा कि अब आप लोगों से च्वाइस मांगकर आपकी पोस्टिंग की जाएगी। आप जो विकल्प देंगे, उसमें से नियुक्ति की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत चुनाव OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद ही होगा:ये कब तक आएगी, क्लीयर नहीं; तब तक यूपी में प्रधान ही प्रशासक बने रहेंगे
    Next Article
    UPPCS-2025 का प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मेंस और इंटरव्यू दोबारा होंगे:हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट बनाने का दिया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment