Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत चुनाव OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद ही होगा:ये कब तक आएगी, क्लीयर नहीं; तब तक यूपी में प्रधान ही प्रशासक बने रहेंगे

    1 day ago

    2

    0

    यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले 6 महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC) की रिपोर्ट आने तक (जो भी पहले हो) प्रशासक बने रहेंगे। पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हुआ था। सरकार ने वोटर लिस्ट तैयार न होने के चलते ग्राम प्रधानों को 26 नवंबर 2026 तक के लिए प्रशासक बनाया था। इस बीच स्थानीय निकायों के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया गया, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। ग्राम प्रधानों का प्रशासक के तौर पर कार्यकाल भी 26 नवंबर को खत्म हो गया। इससे पहले, सरकार ने कैबिनेट से पंचायतीराज कानून में बदलाव के अध्यादेश को पास कराया। इस बदलाव के तहत चुनाव न हो पाने की स्थिति में एक बार में छह महीने या आयोग की रिपोर्ट मिलने तक प्रशासक का कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। यानी प्रदेश में पंचायत चुनाव अब OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद ही होगा। हालांकि, यह कब आएगी, तय नहीं है। सरकार को अध्यादेश क्यों लाना पड़ा? जानिए- आयोग ने 52 जिलों का दौरा किया, 23 बाकी अब तक ADO को प्रशासक बनाने की रही है परंपरा 2021 में भी पंचायत चुनाव अपने तय समय से करीब 3 महीने देर से हुए थे। दरअसल, 2015 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच पंचायत चुनाव कराए गए थे। इसके बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की पहली बैठक 26 जनवरी, 2016 को हुई थी। इस हिसाब से प्रधानों का कार्यकाल 26 जनवरी, 2021 को खत्म हो रहा था। हालांकि, कोविड महामारी और वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन समय पर न होने की वजह से अप्रैल, 2021 में चार चरणों में पंचायत चुनाव हुए। तीन महीने की अवधि के लिए सहायक विकास अधिकारी (ADO) या खंड विकास अधिकारी (BDO) को प्रशासक नियुक्त किया गया था। जबकि, साल 2000 में पंचायत चुनाव करीब 2 महीने देरी से हुए थे। तब भी अधिकारियों को प्रशासक बनाया गया था। योगी सरकार ने इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर ग्राम प्रधानों को ही जिम्मेदारी देने की व्यवस्था बनाई है। सरकार ने क्यों प्रधानों को बनाया प्रशासक? विधानसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों की विधानसभा सीटों के लिए ग्राम प्रधान किसी भी राजनीतिक दल के लिए सबसे पहली और महत्वपूर्ण कड़ी है। चुनाव जीतने, वोट प्रतिशत बढ़ाने, बूथ प्रबंधन करने, चुनाव प्रचार करने, रैलियों में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी उनके हाथ ही होती है। यदि किसी कर्मचारी को प्रशासक नियुक्ति किया जाता तो निवर्तमान ग्राम प्रधान उतने प्रभावी नहीं होते। वह सत्तारूढ़ दल के लिए उतने मददगार भी साबित नहीं होते। वहीं, चुनाव से पहले गांव में विकास कार्य, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का काम भी प्रभावित होता। इसलिए सरकार ने सोच विचार कर ग्राम प्रधान को ही प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। अब पिछले पंचायत चुनावों के बारे में जानिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 IPS के ट्रांसफर:4 कमिश्नर, 2 SSP बदले; मोहित अग्रवाल को प्रयागराज, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा
    Next Article
    मंत्री संदीप सिंह की शादी में उत्सव हुआ:स्टेज पर कलाकारों की शानदार प्रस्तुति, सांस्कृतिक डांस ने बांधा समां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment