Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने से 500 मीटर दूर सपा नेता की हत्या:प्रयागराज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाईं; पार्टी बोली- ये कैसा जीरो टॉलरेंस

    15 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की मंगलवार शाम 6 बजे की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला मुग्रराव गांव में रहने वाले पवन यादव प्रधान रह चुके हैं। इस समय वह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। पवन अपने 2 भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, 3 बेटियां- खुशी, मुस्कान और छोटी और एक बेटा प्रिंस है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पवन अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे। कर्मनाशा मोहल्ले में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की। फिर पास में स्थित एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब 2 घंटे बाद शाम करीब 5:20 बजे बजे पवन कैफे से बाहर निकले और अपनी कार के पास पहुंचे। जैसे ही वह कार में बैठने लगे, तो प्रयागराज की ओर से बाइक सवार 3 बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों में से 2 ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने पवन की कार के पास बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पवन को सटाकर बनाकर फायर कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन को हंडिया कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें टैगोर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात वारदात की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल देखा और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घायल पवन यादव को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। एसीपी हंडिया शेषधर पांडे ने बताया- मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जगह-जगह लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गोली मारने का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सपा प्रवक्ता बोले- आए दिन प्रदेश में हो रही हत्याएं सपा प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने कहा- सपा के जिला सचिव पवन यादव की दिनदहाड़े हंडिया थाने से कुछ ही दूर हुई हत्या बेहद खौफनाक और दिल दहलाने वाली है। हत्यारे बाइक से आए और अपनी कार का दरवाजा खोल कर नीचे उतर रहे पूर्व प्रधान को गोली मारकर आराम से भाग गए। आए दिन प्रदेश भर में हो रही खासकर पीडीए समाज के लोगों की हत्याओं ने सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे को बेहद झूठा और खोखला साबित कर दिया है। उन्होंने पवन के घरवालों को सुरक्षा देने और 50 लाख की आर्थिक मदद की सरकार से मांग की है। मृतक के छोटे भाई ने कहा- आरोपियों के घर पर बुलडोजर चले छोटे भाई बृजेश यादव ने कहा- हमारे बड़े भाई की हत्या हुई है। घटना के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह घर से निकले हैं और जब घर से निकले तो किसी ने उन्हें बुलाया, और जहां वह नहीं जाते थे, वह आज वहां पता नहीं कैसे चले गए वह। अब कौन किसके माध्यम से गए, क्या गया, यह नहीं पता है। दुश्मनी तो किसी से नहीं थी। राजनीतिक व्यक्ति थे। अब हम यह चाहते हैं प्रशासन से न्याय हो। जो भी यह हत्यारे हैं, जो खुलेआम घूम रहे हैं, उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले। उनके घर बुलडोजर चलाया जाए, बाबा का बुलडोजर उनके घर पर चले। प्रदेश में जंगलराज व्याप्त- सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता निधि यादव ने कहा- आज जिस तरह से इलाहाबाद में आप देख रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, हंडिया टाउन एरिया एक जो चलता-फिरता इलाका है, दिन-दहाड़े पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। इस प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है, किसी की सुरक्षा यह सरकार नहीं कर सकती है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया, पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई; बीटेक छात्र बोला- मुझे लड़की बना दो गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की। स्कूल से उसका नाम काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या:स्कूल से घर लौट रहे थे, प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते थे; मारने वाला खुद थाने पहुंचा
    Next Article
    लखनऊ में मंत्री आशीष पटेल से मिले संजय निषाद:बोले- हर वर्ग के लिए साथ काम करेंगे; एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद से की थी मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment