Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मंत्री आशीष पटेल से मिले संजय निषाद:बोले- हर वर्ग के लिए साथ काम करेंगे; एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद से की थी मुलाकात

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मंगलवार शाम प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात की। संजय निषाद से मिलने आशीष पटेल खुद उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। इससे पहले संजय निषाद ने सोमवार शाम को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद से मुलाकात की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए के सहयोगी दलों ने भाजपा पर प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। आशीष पटेल अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के पति हैं। अनुप्रिया पटेल फिलहाल केंद्र सरकार में मंत्री और मिर्जापुर से सांसद हैं, जबकि आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री हैं। संजय निषाद ने लिखा- हमारा साक्षा प्रयास आगे बढ़ता रहेगा मुलाकात के बाद संजय निषाद ने X पर लिखा- आज लखनऊ स्थित आवास पर एनडीए के वरिष्ठ सहयोगी एवं यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का आत्मीय स्वागत एवं भेंट हुई। इस मौके पर प्रदेश में संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक हिस्सेदारी, जनहित के मुद्दों पर बात हुई। साथ ही दोनों दलों के सांगठनिक समन्वय को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर सकारात्मक और सार्थक विचार-विमर्श हुआ। हमारा साझा संकल्प है कि शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सर्वांगीण उत्थान, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाए। सशक्त समाज, मजबूत संगठन और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का यह साझा प्रयास निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहेगा। सोमवार को माता प्रसाद से मिले थे संजय निषाद इससे पहले सोमवार शाम मंत्री डॉ. संजय निषाद ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की थी। मंत्री निषाद लखनऊ में सपा नेता के आवास पर पहुंचे थे। उन्हें बुके भेंट किया था। मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। कैप्शन लिखा था- शिष्टाचार भेंट। विभिन्न विषयों पर चर्चा की। संजय निषाद ने इस मुलाकात पर कहा था- सपा ने जब दरवाजा बंद किया तो हम भाजपा के साथ चले गए। अब अगर भाजपा भी दरवाजा बंद करेगी तो हम दूसरे विकल्पों पर विचार करेंगे। हम उसी के साथ रहेंगे, जो निषाद समाज के मुद्दों को हल करेगा। संजय निषाद ने कहा- नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की तबीयत खराब है। इसलिए उनसे मिलने गया था। उनसे निषादों को अनुसूचित जाति में आरक्षण देने को लेकर बात हुई। कल शाम भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से भाजपा कार्यालय में मुलाकात हुई थी। उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भी बात हुई थी। मंत्री बोले- माता प्रसाद से विनोद हत्याकांड पर भी बात हुई संजय निषाद ने कहा था- माता प्रसाद पांडेय से हमारी गोंडा के विनोद हत्याकांड को लेकर भी बात हुई। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि संजय, तुमने साबित कर दिया कि तुम निषादों के लिए लड़ रहे हो। हमारी विधानसभा में निषादों की संख्या काफी है। पहले वे हमारे साथ थे, लेकिन जब से निषाद पार्टी बनी है, वे उसी को वोट करते हैं। मैंने भी कहा कि अगर निषादों को एससी में शामिल कर दिया गया होता तो विनोद हत्याकांड नहीं होता। लोगों में एससी-एसटी एक्ट का डर रहता। मैंने उनके सामने यह मांग भी रखी कि 25 दिसंबर 2016 को निषादों को एससी में शामिल करने की अधिसूचना जारी की गई थी, उसे वापस नहीं लेना चाहिए था। अधिसूचना जारी होने के 5 दिन बाद ही उसे वापस ले लिया गया था। मंत्री निषाद का शिष्टाचार या प्रेशर पॉलिटिक्स? मंत्री संजय निषाद और माता प्रसाद पांडेय की इस मुलाकात पर सियासी गलियारों में दो तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। पहली- माता प्रसाद की तबीयत खराब थी, इसलिए वह देखने के लिए गए थे। दूसरी- चुनाव की नजदीकी को देखते हुए संजय निषाद अपनी पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल करना चाहते हैं। इसलिए वह भाजपा पर प्रेशर बना रहे हैं। राजनीतिक जानकार कहते हैं- संजय निषाद यह मैसेज देना चाहते हैं कि अगर भाजपा ने उन्हें कमतर आंका या पर्याप्त सीटें नहीं दी तो वह दूसरे विकल्प भी तलाश सकते हैं। यानी, सपा में वापसी कर सकते हैं। सपा 2027 का चुनाव पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) पर फोकस करके लड़ना चाहती हैं। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में संजय निषाद की निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन में थी। पार्टी को 16 सीटें मिली थीं। 10 सीटें निषाद पार्टी के सिंबल पर लड़ी गईं। इनमें से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि निषाद पार्टी के 6 प्रत्याशियों ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 5 जीते थे। इनमें निषाद पार्टी के मझवां (मिर्जापुर) सीट से विधायक रहे डॉ. विनोद कुमार बिंद ने 2024 में भदोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था। अब निषाद पार्टी के कुल 5 विधायक हैं। यूपी में निषाद समाज की 5% हिस्सेदारी एक्सपर्ट के मुताबिक, यूपी की राजनीति में निषाद समाज की हिस्सेदारी करीब 5% है। मल्लाह, बिंद, मांझी, कहार, धीवर, निषाद और कश्यप जैसे उपनामों से पहचाना जाने वाला यह समाज कई सीटों पर चुनावी समीकरण प्रभावित करता है। गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, संतकबीर नगर, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, फतेहपुर, हमीरपुर और सहारनपुर जैसे जिलों में इनकी अच्छी संख्या है। यहां हार-जीत तय करने में इनकी बड़ी भूमिका होती है। संजय निषाद ने कब-कब सरकार को घेरा, पढ़िए 2018 में सपा से गठबंधन किया था 2018 में निषाद पार्टी ने सपा से गठबंधन किया था। मंत्री के बेटे प्रवीण निषाद ने सपा के टिकट पर गोरखपुर उपचुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि, अगले ही साल यानी 2019 में निषाद पार्टी भाजपा के साथ आ गई थी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- व्यापारी का बेटा बोला- मंत्री निषाद फोटो-वीडियो बनवाने आ रहे, पिता निषाद समाज की आवाज उठा रहे थे 'मेरे पिताजी निषाद समाज की आवाज उठा रहे थे। फेसबुक पर लोग जिस भाषा में बात करते थे, उसी भाषा में पापा जवाब देते थे। महंत राजू दास ने गाली दी, लेकिन उनका एनकाउंटर नहीं हुआ। उनके लोग नहीं मारे गए, लेकिन मेरे पापा की हत्या हो गई। संजय निषाद सिर्फ सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बनवाने आ रहे हैं।' यह कहना है, गोंडा में मारे गए व्यापारी विनोद सहनी (निषाद) के बेटे राजा सहनी का। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने से 500 मीटर दूर सपा नेता की हत्या:प्रयागराज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाईं; पार्टी बोली- ये कैसा जीरो टॉलरेंस
    Next Article
    भाजपा साथ नहीं देगी तो संसद में शून्य होगी बसपा:राज्यसभा की 10 सीटों पर अक्टूबर में चुनाव; भाजपा को 8, सपा को 2 सीटें मिलनी तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment