Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

    3 hours ago

    1

    0

    नेपाल में बाढ़ प्रभावित आठ जिलों से और शव बरामद किए जाने के साथ ही अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,399 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई थी।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चितवन जिले से 364 शव, नवलपरासी पूर्व से 232, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 202 शव बरामद किए गए हैं। इसके अनुसार इसी तरह, रसुवा से 189, गोरखा से 78, धादिंग से 72 और तनहुं से 38 शव बरामद किए गए हैं। इसके अनुसार काठमांडू में इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों की संयुक्त कमान द्वारा तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों की संख्या 5,170 होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक कुल 13,742 लोगों को बचाया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    London में CM Joseph Vijay का कार्यक्रम Metropolitan Police ने सुरक्षा कारणों से किया रद्द
    Next Article
    Nepal के नक्शे में शामिल Lipulekh और Kalapani पर बोले विदेश मंत्री, यह कोई बोझ नहीं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment