Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में गन्ने के खेत में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म:लकड़ी बीनने गई थी 17 साल की लड़की, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

    57 minutes ago

    1

    0

    सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम लकड़ी बीनने गई 17 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के मुताबिक, मंगलवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी गांव के बाहर लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान रायपुर गांव निवासी चैंपियन उर्फ देशराज और मोहित ने उसे कथित तौर पर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को जबरन पास के गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर हरगांव थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर चैंपियन उर्फ देशराज और मोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिन में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान; 34°C तक पहुंच सकता है तापमान
    Next Article
    कोतवाली के सामने स्कूल संचालक पर हमला, चेन लूटी:पत्नी-बेटी के सामने सिर फोड़ा; पीड़ित बोला- अब बरेली आने में डर लगता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment