Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिन में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान; 34°C तक पहुंच सकता है तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से आसमान साफ है। तेज धूप निकली है। इससे सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। धूप के बीच बादल आने से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, हवा में नमी के कारण उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले 5 दिन भी गर्मी और उमस से राहत नहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री, शुक्रवार को 33 और 26 डिग्री, शनिवार को 32 और 25 डिग्री, रविवार को 33 और 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार को पारा फिर बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान में बादल और धूप की आवाजाही बनी रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश की संभावना भी रहेगी। बारिश थमी, कोटे फुल हो चुका लखनऊ में बीते कुछ दिनों से बरसात का दौर थम गया है। इस सीजन में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। अगस्त में हुई अच्छी बारिश ने सीजन में सामान्य बरसात से ज्यादा आंकड़ा पहुंचा दिया था। वह रिकॉर्ड अब भी कायम है। 1 जून से 14 सितंबर तक कुल 647.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि, सामान्य बारिश का औसत 610.1 मिलीमीटर है। यह सामान्य की तुलना में 6 फीसदी अधिक है। 19 से फिर एक्टिव हो सकता है मानसून पश्चिमी राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले 48 घंटों के दौरान हल्की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके बाद बारिश में कमी आएगी और 19 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। छिटपुट गतिविधियों के बीच राज्य में मानसून की बारिश का ग्राफ गिरकर -3 फीसदी (सामान्य से कम) पर आ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेपर लीक-बेरोजगारी के मुद्दे पर अयोध्या पहुंची आइसा की यात्रा:नेहा बोरा बोलीं- भ्रष्टाचार और बेहतर शिक्षा के लिए देशभर में आंदोलन जरूरी
    Next Article
    सीतापुर में गन्ने के खेत में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म:लकड़ी बीनने गई थी 17 साल की लड़की, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment