Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेपर लीक-बेरोजगारी के मुद्दे पर अयोध्या पहुंची आइसा की यात्रा:नेहा बोरा बोलीं- भ्रष्टाचार और बेहतर शिक्षा के लिए देशभर में आंदोलन जरूरी

    11 hours ago

    1

    0

    पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बेहतर शिक्षा के मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की महाजुटान यात्रा मंगलवार को अयोध्या पहुंची। सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में यात्रा के तहत प्रेसवार्ता की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में निकली यात्रा प्रयागराज से शुरू हुई थी। वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर होते हुए अयोध्या पहुंचने पर वामपंथी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रेसवार्ता में नेहा बोरा ने कहा कि देश और प्रदेश में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और शिक्षा के सवाल पर अलग-अलग जगह आंदोलन चल रहे हैं। आइसा इन आंदोलनों के समर्थन में महाजुटान यात्रा निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलना जरूरी है। हालांकि, प्रेसवार्ता के दौरान लेफ्ट के लगातार सत्ता से बाहर रहने को लेकर पत्रकारों के सवाल पर माहौल गरमा गया। लेफ्ट के सत्ता से बाहर रहने पर सवाल, भड़कीं बोरा पत्रकारों ने जब नेहा बोरा से लेफ्ट के लगातार सत्ता से बाहर रहने और उसके राजनीतिक प्रभाव को लेकर सवाल किया तो वह नाराज हो गईं। उन्होंने पत्रकारों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “पत्रकारों को अनपढ़ होना शोभा नहीं देता।” उनके इस बयान के बाद प्रेसवार्ता में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रयागराज से शुरू हुई यात्रा आइसा की यह महाजुटान यात्रा प्रयागराज से शुरू हुई। इसके बाद वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर होते हुए मंगलवार को अयोध्या पहुंची। संगठन का कहना है कि यात्रा के जरिए छात्रों और युवाओं के बीच शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समूह सखियों का अयोध्या में मानदेय बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन:धरना स्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट, समझा कर मामला शांत कराया
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिन में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान; 34°C तक पहुंच सकता है तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment