Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    3 hours from now

    1

    0

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि अच्छे कामों को दस्तावेज के रूप में सहेजने की आवश्यकता है, वरना ये लोगों की यादों से मिट जाएंगे। उन्होंने कहा, “आज की खबर आने वाले कल का इतिहास होती है।” राधाकृष्णन ने यहां तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन की ओर से लिखी गई पुस्तक ‘ए सेंचुरी ऑफ सर्विस : द आरएसएस इन 100 एक्ट्स ऑफ सेवा’ के विमोचन के अवसर पर यह बात कही। उपराष्ट्रपति ने तमिल में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुस्तक न केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 साल की सेवा के रिकॉर्ड के रूप में काम आएगी, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सहायता, संस्कृति व राष्ट्रीय चेतना की भारत की परंपरा को दर्शाने वाले एक दस्तावेज के रूप में भी काम करेगी।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राधाकृष्णन ने कहा कि आज की खबर आने वाले कल का इतिहास होती है, इसलिए अच्छे कामों को दर्ज करना महत्वपूर्ण है, वरना ये कार्य जनता की यादों से ओझल हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई
    Next Article
    MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment