Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा व्यवसायी पर सोने के आभूषण हड़पने का आरोप:27 लाख हैै कीमत, व्यवसायी और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; पुलिस ने जांच शुरू की

    55 minutes ago

    1

    0

    देवरिया जिले के तरकुलवा कस्बे में एक सर्राफा व्यवसायी पर 265 ग्राम सोने के आभूषण हड़पने का आरोप लगा है। इन आभूषणों की मौजूदा कीमत करीब 27 लाख रुपए है। एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर तरकुलवा पुलिस ने व्यवसायी और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव के रहने वाले हितेश प्रताप कौशिक उर्फ नन्हे ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने तरकुलवा कस्बे में सुदर्शन मद्धेशिया की ज्वेलरी की दुकान पर 265 ग्राम सोने के आभूषण गिरवी रखकर 2.50 लाख रुपए ब्याज पर कर्ज लिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मूलधन और ब्याज की रकम वापस करने के बाद जब वह अपने गिरवी रखे आभूषण लेने दुकान पर पहुंचे, तो सर्राफा व्यवसायी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि काफी दिनों तक चक्कर लगाने के बाद व्यवसायी ने आभूषण गलाकर बेच देने की बात कही। पुलिस कर रही मामले की जांच शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जेवर वापस नहीं मिलने से उनका परिवार परेशान है। उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की थी। आरोप है कि इस दौरान सर्राफा व्यवसायी और उसके दोनों बेटों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुदर्शन मद्धेशिया, सत्येंद्र मद्धेशिया और नागेंद्र मद्धेशिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर और एसपी के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आभूषणों से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 56 जिलों में बारिश का अलर्ट:26 जिलों में बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित, लखीमपुर में 7 मकान नदी में बहे
    Next Article
    सहारनपुर में कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट गेट पर रोका:ज्ञापन देने जा रहे थे, जनगणना-2027 में OBC का अलग कॉलम जोड़ने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment