Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट गेट पर रोका:ज्ञापन देने जा रहे थे, जनगणना-2027 में OBC का अलग कॉलम जोड़ने की मांग

    20 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी थे। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह गेट पर आए। कांग्रेसियों से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान ओबीसी जनगणना कराने का वादा किया गया था। इसके बावजूद 14 अगस्त 2026 को जारी जनगणना अधिसूचना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं रखा गया है। कांग्रेस ने जाति की जानकारी दर्ज करने के लिए ओपन-एंडेड सवाल रखने पर भी आपत्ति जताई। पार्टी का कहना है कि अगर पहले से सूचीबद्ध जातियों की ड्रॉपडाउन सूची नहीं होगी तो एक ही जाति का नाम अलग-अलग तरीके से दर्ज हो सकता है। इससे जातियों की वास्तविक संख्या का सही आंकड़ा जुटाना मुश्किल होगा। सही जातिगत आंकड़े सामने आने से ओबीसी वर्ग की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा। इसी आधार पर आरक्षण, सरकारी नौकरियों और संसाधनों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी को लेकर प्रभावी नीतियां बनाई जा सकेंगी। कांग्रेस ने बिहार और तेलंगाना में अपनाए गए जनगणना मॉडल का हवाला देते हुए जनगणना-2027 में ओबीसी का अलग कॉलम और सूचीबद्ध जातियों की ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्राफा व्यवसायी पर सोने के आभूषण हड़पने का आरोप:27 लाख हैै कीमत, व्यवसायी और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    झांसी जिला जज आवास के बाहर मिला लावारिस बैग:धुआं उठता देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, निकला नाइट्रोजन सिलेंडर और एनिमल सीमेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment