Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, जहां वह तैनात है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सर्राफ की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह के आदेश पर दारोगा और ठगी करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।उसने बताया कि शिकायत में सर्राफ की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप है कि एसआई मान सिंह ने कारोबारी को जान से मारने सहित कई तरह की धमकियां दी थीं। पुलिस के मुताबिक, सर्राफा बाजार में मित्तल ज्वैलर्स के स्वामी और शिकायतकर्ता अंश मित्तल आभूषणों का कारोबार करते हैं।मित्तल का आरोप है कि 28 नवंबर 2025 को एक महिला उनकी दुकान पर सोने के कंगन खरीदने आई, जिनकी कीमत 5,11,700 रुपये थी। उन्होंने दावा किया कि महिला यह कहकर बिना भुगतान किए कंगन ले गई कि अगले दिन दुकान पर आकर नकद दे देगी या मोबाइल से पैसा अंतरित कर देगी। मित्तल ने शिकायत में कहा कि इससे एक दिन पहले 27 नवंबर को भी यही महिला करीब सात लाख रुपये के आभूषण नकद भुगतान कर ले गई थी।उन्होंने दावा किया कि एक दिन पहले हुई बिक्री और भुगतान को देखते हुए विश्वास के आधार पर महिला को आभूषण दे दिए गए। मित्तल के अनुसार, रकम वापस न मिलने पर उन्होंने 19 मई 2026 को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके आधार पर एसआई मान सिंह द्वारा जांच की गई। एसआई ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया कि वह महिला से पैसा लेकर सर्राफ को वापस करेगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी
    Next Article
    Ahmedabad: Sabarmati Jail के भजिया हाउस को 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा तीन मंजिला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment