Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोतवाली के सामने स्कूल संचालक पर हमला, चेन लूटी:पत्नी-बेटी के सामने सिर फोड़ा; पीड़ित बोला- अब बरेली आने में डर लगता है

    15 hours ago

    1

    0

    "कोतवाली के ठीक सामने मेरे ऊपर जानलेवा हमला हो गया, सोने की चेन छीन ली गई और पुलिस कुंभकर्णी नींद सोती रही... अब तो बरेली आने में भी डर लगने लगा है।" यह बातें शाहजहांपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी और स्कूल संचालक सोमेश यादव ने कहीं। शनिवार की रात करीब 11 बजे बरेली कोतवाली के ठीक सामने सोमेश अपनी शिक्षिका पत्नी सुधा और 10 साल की मासूम बेटी के साथ कार का पंचर जुड़वाने पहुंचे थे, तभी बेखौफ दबंगों ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। सोमेश ने बताया कि 2 तोले की सोने की चेन छीनकर दबंग फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि घनी आबादी और पुलिस थाने के ठीक सामने चीख-पुकार मचती रही, लेकिन पुलिस बेखबर बनी रही। मूवी देखकर लौट रहे परिवार की कार हुई पंचर शाहजहांपुर से सोमेश यादव अपनी पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ टाटा पंच ईवी कार (UP 27 BM 9791) से बरेली के सिटी मॉल में 'हनुमान अंश' मूवी देखने आए थे। मॉल के पीवीआर से बाहर निकलने पर उन्हें पता चला कि कार पंचर है। रात करीब 11:00 बजे वह कार का पंचर बनवाने के लिए कोतवाली के ठीक सामने स्थित दुकान पर पहुंचे। 'शाहजहांपुर वाले...' कहकर दी गाली और कर दिया हमला पंचर जुड़वाने के बाद जब सोमेश कार मोड़ने लगे, तभी बस अड्डे की तरफ से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (UP 25 DA 8897) सामने से आई। गाड़ी में सवार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए कहा, "शाहजहांपुर के लोग चुतिया होते हैं।" जब सोमेश ने इस अभद्र टिप्पणी का विरोध किया, तो स्विफ्ट कार में बैठे तीनों दबंग आपा खो बैठे और कार से उतरकर उन पर टूट पड़े। मासूम बेटी और पत्नी के सामने लहूलुहान किया, सोने की चैन लूटी दबंगों ने सोमेश यादव के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी और 10 साल की मासूम बेटी सहम गईं। आरोपियों ने महिला शिक्षक और बच्ची के सामने भी गाली-गलौज की और सोमेश के गले से 2 तोले की सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। डरे-सहमे पीड़ित परिवार के सामने चीखने-चिल्लाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। पीड़ित सोमेश यादव का छलका दर्द: 'अब बरेली आने से डर लगता है' दैनिक भास्कर से बातचीत में सोमेश यादव ने रोते हुए अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और मासूम बेटी इस खौफनाक घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। सोमेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं जब जिले के सबसे मुख्य कोतवाली थाने के ठीक सामने कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि अगर थाने के दरवाजे पर ही ऐसा कृत्य होगा, तो आम जनता कहां जाएगी? पीड़ित सोमेश यादव ने वीडियो में बयां की पूरी आपबीती घटना के बाद सोमेश यादव का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा- मेरा नाम सोमेश यादव है, मैं शाहजहांपुर का रहने वाला हूं। मैं बरेली में 'हनुमान अंश' मूवी देखने के बाद मेरी गाड़ी पंचर हो गई। रात 11 बजे कोतवाली के सामने पंचर बनवाने गया। गाड़ी मोड़ी तो सामने से पंकज सक्सेना के नाम दर्ज स्विफ्ट डिजायर (UP 25 DA 8897) आई। उसमें बैठे लोगों ने शाहजहांपुर के लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा- विरोध करने पर वे गाड़ी से उतरे और मुझे जोर-जोर से पीटने लगे। मेरे सिर से खून निकल आया और मेरी दो तोले की सोने की चैन तोड़ ली। कोतवाली के ठीक सामने, पंचर की दुकान पर रात 11 बजे मेरे साथ मारपीट और लूट हुई। मुझे अब बरेली आने से डर लगने लगा है। मारपीट करने वालों में एक व्यक्ति का नाम वरुण सक्सेना है, जो सदर तहसील शाहजहांपुर में लेखपाल के पद पर तैनात है। दो दिन तक घटना छिपाती रही पुलिस, फोन से बचते रहे कोतवाल इस पूरी वारदात में कोतवाली पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस 3 दिनों तक मीडिया और उच्च अधिकारियों से मामला छिपाने में जुटी रही। दैनिक भास्कर ने कोतवाल राजीव सिंह से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। पीड़ित की तहरीर पर रविवार को पंकज सक्सेना, लेखपाल वरुण सक्सेना और उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में गन्ने के खेत में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म:लकड़ी बीनने गई थी 17 साल की लड़की, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी
    Next Article
    बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर बलवा और रंगदारी की FIR:गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों ने जाम लगाया, 8 नामजद पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment