Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर बलवा और रंगदारी की FIR:गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों ने जाम लगाया, 8 नामजद पर केस

    14 hours ago

    1

    0

    बरेली के अलीगंज में गौवंश के अवशेष मिलने के बाद हंगामा और सड़क जाम करने के मामले में बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हुई है। ग्राम प्रधान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, बलवा करने और रास्ता रोकने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। FIR में आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने 25 हजार रुपए की मांग की और रकम नहीं देने पर गौवंश के अवशेषों का अंतिम संस्कार नहीं होने देने की बात कही। गौवंश के अवशेष मिलने पर जुटे सैकड़ों लोग मामला अलीगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भजनई के पास का है। यहां सोमवार शाम गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना हिंदू संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने गौवंश के अवशेष मिलने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। अलीगंज-सिरौली मार्ग पर लगाया जाम प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब चार-पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अलीगंज थाने की पुलिस के साथ आसपास के थानों का फोर्स और एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। ‘गौ हत्या करने वालों पर हो कार्रवाई’ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि गौवंश के अवशेष मिलने की घटना गंभीर है। जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने गौ हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एनकाउंटर तक की मांग की। पुलिस और प्रशासन की काफी मशक्कत के बाद आखिरकार जाम हटाया गया। प्रधान पुत्र की तहरीर पर मुकदमा इसके बाद ग्राम प्रधान के बेटे भूपकिशोर पुत्र नन्हेंलाल की तहरीर पर पुलिस ने हर्ष गुप्ता, रितिक गुप्ता, नवीन ठाकुर, विकास शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हिमांशु और अमन शर्मा को नामजद किया है। इसके अलावा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। FIR में 25 हजार रुपए मांगने का आरोप तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत भजनई क्षेत्र में आसपास के गांवों की पुरानी परंपरा के अनुसार मृत पशुओं को अलीगंज-सिरौली मार्ग के पास खाई में डाला जाता था। बारिश के कारण खाई में पानी भर गया था। इससे वहां पड़े पशुओं के अवशेष दिखाई नहीं दे रहे थे और पानी भरने के कारण कुछ अवशेष बाहर निकल आए। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान हंगामा FIR के मुताबिक, जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान और संबंधित विकासखंड के अधिकारियों ने जेसीबी मंगाकर अवशेषों का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी की। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने अंतिम संस्कार रोक दिया और अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने 25 हजार रुपए की मांग की। कहा कि रुपए नहीं दिए गए तो अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत से जाम खुलवाया गया। मुकदमे के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश वहीं, हिंदू संगठनों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आक्रोश है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि गौवंश के अवशेष मिलने की घटना के खिलाफ आवाज उठाने पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताई है। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोतवाली के सामने स्कूल संचालक पर हमला, चेन लूटी:पत्नी-बेटी के सामने सिर फोड़ा; पीड़ित बोला- अब बरेली आने में डर लगता है
    Next Article
    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के असलहा नेटवर्क का पर्दाफाश:गोरखपुर में पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे पिस्टल-रिवॉल्वर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment