Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या:स्कूल से घर लौट रहे थे, प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते थे; मारने वाला खुद थाने पहुंचा

    16 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में मंगलवार को एक सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टीचर स्कूल से पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहा था। स्कूल से 150 मीटर दूर आरोपी युवक ने उनके पेट से सटाकर गोली मार दी। आसपास के लोग टीचर को हॉस्पिटल ले गए, जहां से ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। शाम करीब 5 बजे इलाज के दौरान टीचर की मौत हो गई। इसी बीच, आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। टीचर प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। इसी के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव बुधवार सुबह तक शव गांव पहुंचेगा। मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र का दोपहर 2 बजे का है। घर से 10 किमी दूर स्कूल में पढ़ाने जाते थे राहतपुर खुर्द गांव में नौशाद अहमद (40) परिवार के साथ रहते थे। वह पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर थे। उनके घर से स्कूल की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। नौशाद के परिवार में मां के अलावा 2 पत्नियां और 5 बच्चे हैं। 20 साल पहले नौशाद की पहली शादी भूरी के साथ हुई थी। भूरी से नौशाद के 2 बेटियां और एक बेटा है। दूसरी शादी 10 साल पहले शबाना से हुई थी। उससे एक बेटा और एक बेटी है। नौशाद की सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पूरा परिवार साथ ही रहता है। नौशाद टीचर होने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। छुट्‌टी होने के बाद स्कूल से घर लौट रहे थे मंगलवार को स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद नौशाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी एक युवक ने उनके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही नौशाद बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोग दौड़े, तो आरोपी गौरव राठी (30) मौके से फरार हो गया। आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर किया लोगों ने टीचर को लेकर नजीबाबाद के एचएमएच हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान करीब 5 बजे नौशाद की मौत हो गई। वहीं, गौरव राठी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। गांव के प्रधान मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि मास्टर साहब को गोली मारने की जानकारी हुई थी। कारण अभी कुछ समझ नहीं आ रहा है। इनके घर पर दो मिसेज और छोटे-छोटे बच्चे हैं। एम्स में इलाज के दौरान जान गई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- यूपी में पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, सलवार पहने पति पेड़ से लटका था; 1km दूर नदी में मिली पत्नी, पैर बंधे थे यूपी के बिजनौर में पति-पत्नी के शव जंगल में मिले। पति का शव पेड़ से लटका था। शरीर पर सिर्फ पत्नी की सलवार थी। अंगूठा फंदे में फंसा था। पत्नी का शव गंगा किनारे झाड़ियों में पड़ा था। लाश अर्धनग्न थी। शरीर का आधा हिस्सा पानी में था। दोनों पैर दुपट्टे से बंधे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्ते के पट्टे से लटका मिला हॉकी खिलाड़ी:गोंडा में लड़की से झगड़े के बाद सुसाइड किया; मौत के बाद आई गर्लफ्रेंड की वॉट्सएप कॉल
    Next Article
    थाने से 500 मीटर दूर सपा नेता की हत्या:प्रयागराज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाईं; पार्टी बोली- ये कैसा जीरो टॉलरेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment