Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ते के पट्टे से लटका मिला हॉकी खिलाड़ी:गोंडा में लड़की से झगड़े के बाद सुसाइड किया; मौत के बाद आई गर्लफ्रेंड की वॉट्सएप कॉल

    12 hours ago

    1

    0

    गोंडा में मंगलवार को 19 साल के हॉकी खिलाड़ी ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवेक कुमार गुप्ता का शव कुत्ते के पट्‌टे से लटका मिला। वह स्टेट लेवल का हॉकी खिलाड़ी भी था। भाई ने लड़की से झगड़े के बाद सुसाइड करने की बात कही है। जिस समय हॉकी खिलाड़ी की मौत हुई, उसके हाथ में मोबाइल फोन था। वॉट्सएप पर किसी लड़की की कॉल आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला… बहराइच रोड पर रहने वाला विवेक कुमार गुप्ता (19) कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। साथ ही वह स्टेट लेवल पर हॉकी भी खेल चुका था। घरवालों के मुताबिक, मंगलवार को विवेक दिनभर दुकान पर था। शाम को खाना खाने घर आया और कुछ देर बाद दोबारा दुकान चला गया। दुकान से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुत्ते के पट्टे से लटकी मिली लाश शाम करीब 6 बजे जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो विवेक कुत्ते के पट्टे से फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नगर कोतवाली और मिश्रौलिया चौकी की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। घरवालों के अनुसार, घटना के बाद विवेक का मोबाइल देखा गया, तो उस पर एक लड़की की वॉट्सएप कॉल आ रही थी। बड़े भाई विनय गुप्ता ने बताया कि व्यापार या परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। विवेक किसी लड़की से बात करता था। परिवारवालों को शक है कि लड़की से झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। आखिरी बार 2024 में स्टेट लेवल मैच खेला था विवेक की शुरू से ही खेल के प्रति रुचि थी। उसने 10 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया था। करीब 8 साल तक हॉकी की प्रैक्टिस करने के बाद साल 2018 से उसने जिला, मंडल और स्टेट लेवल कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। विवेक ने साल 2024 में मेजर ध्यानचंद की जयंती के सम्मान में हुई प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अंतिम मैच खेला था। इसमें वह महज एक अंक से टॉप-3 में जगह बनाने से चूक गया था। पिछले 2 साल से वह जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में खेल रहा था। जिला स्तर की कई प्रतियोगिताओं में विवेक की टीम ने जीत हासिल की थी। मंडल लेवल पर भी कई इनाम जीते थे। पुलिस ने मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया घरवालों ने विवेक का मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया- मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घरवालों ने किसी लड़की से झगड़े की आशंका जताई है। उसका भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, घरवालों ने बताया- इसी घर में करीब एक साल पहले विवेक के सौतेले भाई की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया:पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई; बीटेक छात्र बोला- मुझे लड़की बना दो गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की। स्कूल से उसका नाम काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 15वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने जान दी:लिखा- पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकती, मम्मी-पापा... I Love You
    Next Article
    बिजनौर में सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या:स्कूल से घर लौट रहे थे, प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते थे; मारने वाला खुद थाने पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment