Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब दुकानों की मनमानी पर किसानों का प्रदर्शन:ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर कार्रवाई की मांग, 3 दिन में एक्शन न होने पर भूख हड़ताल

    14 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की गई। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि देशी शराब की दुकानों पर तय कीमत से ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। उन्होंने मंदिरों और शिक्षण संस्थानों के पास चल रही शराब की दुकानों को हटाने की मांग की। साथ ही, तय समय से पहले और बाद में देशी शराब की बिक्री रोकने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि देशी शराब की कैंटीनों में सामान दस गुना तक ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा है। इस पर कार्रवाई की मांग की गई। अंग्रेजी शराब की दुकानों पर चल रही खुली कैंटीन बंद कराने की भी मांग हुई। इसके अलावा, दुकानों के बाहर लगने वाले मीट-मुर्गे के ठेले हटवाने और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग रखी गई। डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि इस संबंध में चार अगस्त और एक सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए गए थे। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर उनकी मांगों पर एक्शन नहीं हुआ, तो मंडलायुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। धरने में डॉ. असलम पाशा, आंचल कश्यप, अनिल तोमर, अजय सैनी, रामोतार सागर, वीर बहादुर कश्यप, राजेश कश्यप, संदीप कश्यप, अर्जुन सैनी, स्वाति देवी और ओमप्रकाश कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में गणेशोत्सव:गणेश जन्मोत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुई महाआरती
    Next Article
    मुरादाबाद में गणेश महोत्सव: महाआरती में पहुंचे हजारों भक्त:कोल्हापुर के पंडित ने कराई महाआरती, 150 किलो लड्डू का भोग लगा और झांकियां निकलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment