Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में गणेशोत्सव:गणेश जन्मोत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुई महाआरती

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री बुद्धेश्वर महादेव श्रृंगार समूह की ओर से आयोजित श्री गणेश जन्मोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर को ताजे फूलों, आकर्षक झांकी और विद्युत झालरों से सजाया गया। शाम होते ही गणेशजी के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई महाआरती पूज्य रामपुरी महाराज के सान्निध्य में मुख्य रूप से आदेश शुक्ला, अनुज शर्मा, विवेक मिश्रा, अरविंद सिंह, राजीव शुक्ला और अभिषेक द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन व महाआरती कराई। श्रद्धालुओं ने जनकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मोदक और मिष्ठान का प्रसाद बांटा आयोजन में आदर्श मिश्रा, अमन मौर्य, सुधांशु विश्वकर्मा, अमन सोनी, राम, अभिषेक श्रीवास्तव, शिव, आदित्य श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, शुभम अवस्थी, आयुष सोनी, आलोक विश्वकर्मा, शिवा, दीपक समेत श्रृंगार समूह के सदस्यों ने सहयोग किया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को मोदक, फल और मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में जलभराव से राहगीर हो रहे परेशान:गड्ढों में गंदा पानी भरने से बढ़ी दिक्कत, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी
    Next Article
    शराब दुकानों की मनमानी पर किसानों का प्रदर्शन:ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर कार्रवाई की मांग, 3 दिन में एक्शन न होने पर भूख हड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment