Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में जलभराव से राहगीर हो रहे परेशान:गड्ढों में गंदा पानी भरने से बढ़ी दिक्कत, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली नगर पालिका क्षेत्र के सर्वोदय नगर में मुख्य रास्ते की खराब हालत ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई सालों से जलभराव की समस्या का सामना कर रहे इस रास्ते पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में कीचड़ वाला गंदा पानी भर जाता है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि रास्ते से गुजरते समय लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। जलभराव के बीच स्थानीय लोगों ने रास्ते में जगह-जगह बोल्डर डाल दिए हैं। लेकिन इससे राहगीरों की परेशानी कम होने की बजाय रास्ता और खतरनाक हो गया है। गड्ढों और पानी के बीच बोल्डरों पर संतुलन बनाकर निकलना लोगों के लिए एक चुनौती है। दोपहिया वाहन चालकों को भी यहां से गुजरने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी चांदनी ने बताया कि रास्ते की खराब हालत के कारण वह खुद कीचड़ वाले पानी में फिसलकर चोटिल हो चुकी हैं। उनका कहना है कि रोजमर्रा के आने-जाने में लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। वहीं, स्थानीय निवासी मुकेश दुबे ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। जलभराव और गड्ढों के कारण बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में माता-पिता को दिक्कत होती है। रास्ते की स्थिति को देखते हुए कई बार बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जलभराव के कारण रास्ते पर गंदगी और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। लंबे समय से समस्या होने के बावजूद स्थायी समाधान न होने से लोग नाराज हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की सही व्यवस्था कराने और रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। फिलहाल, सर्वोदय नगर का यह रास्ता जलभराव और गड्ढों के चलते स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में युवक को टक्कर मार फरार हुई कार:सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया टाटा पंच का ड्राइवर, घायल अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में गणेशोत्सव:गणेश जन्मोत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुई महाआरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment