Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में युवक को टक्कर मार फरार हुई कार:सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया टाटा पंच का ड्राइवर, घायल अस्पताल में भर्ती

    12 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक हिट एंड रन की घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। 5 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे एक मूर्ति गोलचक्कर के पास वैदपुरा एक्सटेंशन विला निवासी हिमांशु राय को एक टाटा पंच कार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। हिमांशु की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करवाना पड़ा है। उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर आया है और दाहिने हाथ में भी चोट लगी है। बताया गया कि हिमांशु अपनी पत्नी के साथ एक मूर्ति चौक के पास केक लेने गए थे। उनकी पत्नी कार में बैठी थीं और हिमांशु केक लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि टक्कर मारने वाली गाड़ी टाटा पंच थी। पुलिस ने कार को ट्रेस कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ताओं के एक गुट ने अस्थाई चैंबर तोड़े:ग्रेटर नोएडा में हंगामा, शिलापट तोड़ा और निर्माण सामग्री फेंकी; बार एसोसिएशन ने बुलाई बैठक
    Next Article
    रायबरेली में जलभराव से राहगीर हो रहे परेशान:गड्ढों में गंदा पानी भरने से बढ़ी दिक्कत, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment