Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ताओं के एक गुट ने अस्थाई चैंबर तोड़े:ग्रेटर नोएडा में हंगामा, शिलापट तोड़ा और निर्माण सामग्री फेंकी; बार एसोसिएशन ने बुलाई बैठक

    13 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को वकीलों के दो गुट चैंबर बनाने को लेकर आमने-सामने आ गए। गौतमबुद्ध नगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में यह घटना हुई। नए चैंबर बनाने के विरोध में एक गुट के वकीलों ने जमकर हंगामा किया। विरोध के दौरान निर्माण कार्य से जुड़ा शिलापट तोड़ दिया गया। चैंबर के लिए लाई गई निर्माण सामग्री को भी उठाकर फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार, बार कार्यालय परिसर में नए चैंबर बनाए जा रहे थे। वकीलों के एक गुट ने इस निर्माण पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि चैंबर निर्माण को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। इसी वजह से उन्होंने निर्माण का विरोध किया। चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों के बीच पहले से ही मतभेद थे। मंगलवार की घटना ने इस पुराने विवाद को फिर से सामने ला दिया है। विरोध और तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला अब चर्चा में है। अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी ने बताया कि लाइब्रेरी हॉल में वर्तमान अध्यक्ष और सचिव ने बिना किसी अनुमति के चैंबर बना दिए थे। इसे लेकर वकीलों में गुस्सा था। आज अधिवक्ता चौक पर बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा हुए। उन्होंने आम सहमति से तय किया कि इस अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ने मिलकर इस अवैध निर्माण को तोड़ दिया। वहीं, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि घटना के बाद न्यायालय में आम सभा की बैठक बुलाई गई। इसमें एक फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार, आने वाले समय में अगर इनमें से कोई भी बार का चुनाव लड़ता है, तो अनुशासन कमेटी उनसे इस तोड़फोड़ की भरपाई करेगी। सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यह वकीलों के बीच का मामला था, जिसे आपस में बातचीत करके सुलझा लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट धमाके में डेटोनेटर जैसे विस्फोटक के संकेत मिल रहे:234 मोबाइल नंबर रडार पर, NIA को भी भेजी गई शुरुआती जानकारी
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में युवक को टक्कर मार फरार हुई कार:सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया टाटा पंच का ड्राइवर, घायल अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment