Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट धमाके में डेटोनेटर जैसे विस्फोटक के संकेत मिल रहे:234 मोबाइल नंबर रडार पर, NIA को भी भेजी गई शुरुआती जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट में पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में 12 सितंबर को हुए विस्फोट की जांच अब कई स्तरों पर चल रही है। प्रयागराज से पहुंची बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की टीम की शुरुआती जांच में विस्फोट डेटोनेटर जैसे विस्फोटक से होने की आशंका जताई गई है। मौके से इलेक्ट्रिक इग्निशन से जुड़ी प्लेट, अलग-अलग रंगों के तार और जली हुई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने शुरुआती जानकारी एनआईए कार्यालय को भी भेजी है। हालांकि, विस्फोट में आरडीएक्स, एचएमएक्स या किसी अन्य पदार्थ का इस्तेमाल हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। खाली प्लाट में हुआ था जोरदार धमाका, 3 फीट गहरा गड्ढा मिला अशोह गांव के बाहर लोहदा निवासी भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लाट में शनिवार शाम जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। घटनास्थल पर करीब तीन फीट गहरा गड्ढा मिला। इसके अलावा जले हुए कपड़े, चटाई और मानव अवशेष भी बरामद हुए थे। सोमवार को जांच के दौरान एक पैर प्लाट के अंदर मिला, जबकि दूसरा पैर करीब 200 मीटर दूर कर्वी-राजापुर हाईवे के पास बरामद हुआ। मंगलवार को पुलिस, एसओजी और फील्ड यूनिट ने दोबारा घटनास्थल की जांच की। इस दौरान हड्डियों के कुछ टुकड़े भी मिले। अभी तक मृतक के दोनों पैर ही बरामद हुए हैं। बाकी शरीर का पता नहीं चल सका है। चरवाहे ने भेजी थी जले पैर की फोटो, फिर सामने आया मामला विस्फोट के अगले दिन एक चरवाहे ने खेत के पास जले-कटे पैर की फोटो भेजी थी। इसके बाद प्लाट के केयरटेकर श्यामसुंदर के जरिए सूचना आगे पहुंची। रात करीब साढ़े 8 बजे जगदीश गौतम ने पहाड़ी थाने और एसपी को इसकी जानकारी दी। पुलिस का मानना है कि कोई व्यक्ति प्लाट में विस्फोटक की हैंडलिंग कर रहा था। इसी दौरान विस्फोट हुआ। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि प्लाट में विस्फोटक किस उद्देश्य से लाया गया था। दो एफआईआर दर्ज, विस्फोटक कहां से आया इसकी जांच मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर जगदीश गौतम की सूचना पर घटनास्थल और वहां मिली सामग्री के संबंध में दर्ज हुई है। दूसरी एफआईआर दरोगा दिनेश तिवारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक सामग्री रखने और उसके प्रयोग के मामले में दर्ज की गई है। पुलिस अब पता लगा रही है कि विस्फोटक कहां से आया और उसे प्लाट तक कौन लेकर पहुंचा। किसी व्यक्ति को निशाना बनाने की साजिश की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। वहीं, जगदीश गौतम ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। 2 किमी के दायरे का टावर डाटा खंगाल रही एसओजी एसओजी और सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास करीब 2-2 किमी के क्षेत्र का मोबाइल टावर डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। घटना के संभावित समय में इस इलाके में 234 मोबाइल नंबर सक्रिय मिले हैं। पुलिस इन नंबरों की लोकेशन और आपसी संपर्क की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल की फोटो भेजने वाले चरवाहे और केयरटेकर श्यामसुंदर के मोबाइल की भी जांच की गई है। पुलिस टावर डाटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के समय मौके के आसपास मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी विस्फोटक की प्रकृति एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी जांच एजेंसियों को मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई गई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद विस्फोटक की प्रकृति स्पष्ट होगी। मामले की विवेचना थाना प्रभारी निशिकांत राय कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ 2 विदेशी पकड़े:तस्करी करते थे, पुलिस ने केस दर्ज कर कोर्ट में किया पेश
    Next Article
    अधिवक्ताओं के एक गुट ने अस्थाई चैंबर तोड़े:ग्रेटर नोएडा में हंगामा, शिलापट तोड़ा और निर्माण सामग्री फेंकी; बार एसोसिएशन ने बुलाई बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment