Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में गणेश महोत्सव: महाआरती में पहुंचे हजारों भक्त:कोल्हापुर के पंडित ने कराई महाआरती, 150 किलो लड्डू का भोग लगा और झांकियां निकलीं

    11 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के गणपति चौक, बाजार गंज में श्री गणेश महोत्सव चल रहा है। मंगलवार को महोत्सव के दूसरे दिन पंडाल में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। भगवान श्री गणेश के दर्शन और महाआरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शाम 9 बजे कोल्हापुर से आए पंडित ने भगवान श्री गणेश की महाआरती कराई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के बाद संजीव डीएस ने अपने परिवार के साथ भगवान श्री गणेश को 150 किलो लड्डू का भोग लगाया। भोग लगने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बाणवाठी कला मंच के राहुल ने धार्मिक लीलाओं और झांकियों की प्रस्तुति दी। मंच पर नीम करौली बाबा की लीला, कृष्ण दरबार, पूतना वध, माखन लीला और सपना साकार करने वाले सेठ दर्शन जैसे कई धार्मिक प्रसंगों का मंचन हुआ। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से भगवान की लीलाओं को जीवंत कर दिया। झांकियों और धार्मिक प्रसंगों को देखकर श्रद्धालु काफी खुश हुए। कार्यक्रम के दौरान पंडाल में लगातार भगवान गणेश के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भजनों पर भक्ति भाव से हिस्सा लिया। इस आयोजन का संचालन प्रदीप अरोड़ा ने किया। महोत्सव में साधन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल और गदली मदान सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। देर रात तक गणपति चौक पर भक्तों की भीड़ बनी रही। पूरा इलाका गणपति भक्ति में डूबा नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब दुकानों की मनमानी पर किसानों का प्रदर्शन:ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर कार्रवाई की मांग, 3 दिन में एक्शन न होने पर भूख हड़ताल
    Next Article
    मनरेगा में नियम के विरुद्ध जॉब कार्ड जारी कर:जांच में पुष्टि के बाद कर्मचारियों और प्रधान पर कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment