Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा में नियम के विरुद्ध जॉब कार्ड जारी कर:जांच में पुष्टि के बाद कर्मचारियों और प्रधान पर कार्रवाई के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती के बनकटी विकास खंड की बेहिल ग्राम पंचायत में मनरेगा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां नियम विरुद्ध जॉबकार्ड जारी किए गए और तय सीमा से ज्यादा रोजगार दिया गया। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद संबंधित कर्मचारियों और तत्कालीन ग्राम प्रधान पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सरकारी धन की वसूली भी की जाएगी। यह मामला बेहिल निवासी गंगाराम यादव की शिकायत के बाद सामने आया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले खंड विकास अधिकारी बनकटी और तत्कालीन उपायुक्त श्रम रोजगार ने भी मामले की जांच कराई थी। विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए जांच में पता चला कि जॉबकार्ड धारक जगनरायन और उनकी पत्नी सरोज को नियमों के खिलाफ अलग-अलग जॉबकार्ड दिए गए थे। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्हें तय 100 दिन की रोजगार सीमा से 11 दिन ज्यादा काम दिया गया। इस वजह से 204 रुपये प्रति मानव दिवस की दर से कुल 2,244 रुपये का अतिरिक्त भुगतान हो गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन तकनीकी सहायक बृजेश कुमार पाठक और तत्कालीन ग्राम प्रधान राम उजागिर से 748-748 रुपये वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी सहायक के एक महीने के वेतन से दंड के तौर पर कटौती भी होगी। वहीं, पूर्व ग्राम प्रधान से यह वसूली भू-राजस्व के बकाए की तरह की जाएगी। इस मामले में तत्कालीन सचिव हरिप्रकाश की मौत हो चुकी है। जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में गणेश महोत्सव: महाआरती में पहुंचे हजारों भक्त:कोल्हापुर के पंडित ने कराई महाआरती, 150 किलो लड्डू का भोग लगा और झांकियां निकलीं
    Next Article
    आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पड़ी 4 तहरीर:गोरखपुर में नेहा बोरा ने CM के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर भी विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment