Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बस कंडक्टर ने छात्र का मोबाइल पटका, VIDEO:ऑनलाइन पेमेंट को लेकर विवाद, एआरएम बोले- शिकायत मिलते ही जांच होगी

    32 minutes ago

    1

    0

    यूपी के फतेहपुर डिपो की एक रोडवेज बस में ऑनलाइन भुगतान को लेकर विवाद हो गया। खागा से फतेहपुर जा रहे एक मेडिकल छात्र और बस कंडक्टर के बीच यह घटना हुई। आरोप है कि ऑनलाइन पेमेंट से मना करने पर जब छात्र ने वीडियो बनाना चाहा, तो कंडक्टर ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और मारपीट भी की। इस घटना का वीडियो बुधवार रात करीब एक बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजईपुर निवासी मेडिकल छात्र आशीष ने वायरल वीडियो में बताया कि वह खागा से फतेहपुर जाने के लिए बस में सवार हुआ था। उसने खागा से फतेहपुर का टिकट मांगा और किराए का ऑनलाइन भुगतान (UPI/Digital Payment) करने की बात कही। इस पर कंडक्टर ने साफ मना कर दिया। कंडक्टर का कहना था कि बस में ऑनलाइन भुगतान की कोई सुविधा नहीं है। छात्र का कहना है कि कंडक्टर पहले से ही ऑनलाइन पेमेंट करने वाले यात्रियों को मना कर रहा था। जब छात्र ने इस पर सवाल उठाया और अपने फोन से घटना का वीडियो बनाने लगा, तो कंडक्टर गुस्सा हो गया। उसने छात्र का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन पूरी तरह खराब हो गया। इसके बाद बस के अंदर ही छात्र के साथ मारपीट भी की गई। घटना के समय बस पर 'कानपुर-फतेहपुर-प्रयागराज' सेवा लिखा था और बस का नंबर यूपी 78 केटी 1486 था। पीड़ित छात्र ने रोडवेज के बड़े अधिकारियों से बस की ड्यूटी, कंडक्टर की पहचान और खराब हुए मोबाइल के संबंध में सही जांच कराने की मांग की है। दोषी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई उसने दोषी कंडक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की है। रोडवेज के एआरएम एसपी सिंह ने बुधवार सुबह बताया कि उन्हें अभी तक घटना की लिखित जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी और दोषी कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में 11 हजार दीपों से रोशन होगा सेठ घाट:PM मोदी के जन्मदिन पर आयोजन
    Next Article
    बरेली में जायंट्स फोर्मर प्रेसीडेंट फोरम मीट:300 पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment