Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगंज में गणेश महोत्सव की धूम:अष्टधातु और 7 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

    34 minutes ago

    1

    0

    अलीगंज में गणेश महोत्सव को लेकर अलीगंज नगर में इन दिनों भक्ति और उत्साह का माहौल है। बड़े आयोजनों के साथ ही नगर के अलग-अलग मोहल्लों में 11 स्थानों पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पांडाल सजाए गए हैं। शाम होते ही पांडाल रोशनी से जगमगा उठते हैं और आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में आरती में शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। देखिए गणेशोत्सव की 6 तस्वीरें… गंगा दरवाजा में 3 लाख की अष्टधातु की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र अलीगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा में गणेश महोत्सव समिति की ओर से विशेष आयोजन किया जा रहा है। यहां करीब तीन लाख रुपये की लागत की अष्टधातु की भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पांडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। देर शाम होने वाली आरती में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल होते हैं। समिति सदस्य सुबोध कुमार राजपूत ने बताया कि प्रतिदिन आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर भी गणेश पांडाल पहुंचे और भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। काशीराम में 7 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु वहीं अलीगंज के मोहल्ला काशीराम में श्री सिद्ध विनायक गणेश सेवा समिति की ओर से शिव मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां सात फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति सदस्य ऋषभ गुप्ता ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान नियमित रूप से पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है। शाम के समय आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और पूरा परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठता है। राधाकृष्ण मोहल्ले में मिट्टी के गणपति, पर्यावरण संरक्षण का संदेश अलीगंज के राधाकृष्ण मोहल्ले में प्राथमिक विद्यालय के पास भी गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां करीब छह फीट ऊंची मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। आकर्षक लाइटिंग और विशेष श्रृंगार से पांडाल को सजाया गया है, जिससे प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयोजनकर्ता निकेश सक्सेना ने बताया कि इस बार मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी मिट्टी की प्रतिमाओं को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया था। शाम होते ही पांडालों में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ अलग-अलग मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के पांडालों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाता है। शाम की आरती के समय श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। पांडालों में आकर्षक सजावट, रोशनी और भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नगर में 11 स्थानों पर आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में अलग-अलग समितियों और आयोजकों की ओर से धार्मिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इससे पूरे अलीगंज में गणपति भक्ति का माहौल बना हुआ है और गली-मोहल्लों में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जायंट्स फोर्मर प्रेसीडेंट फोरम मीट:300 पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता पर मंथन
    Next Article
    लोलार्क कुंड में स्नान करने से गूंजती है किलकारी:कल देश के कोने-कोने से आएंगे लाखों दंपति, गुप्तकाल से जुड़ा है इतिहास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment