Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पड़ी 4 तहरीर:गोरखपुर में नेहा बोरा ने CM के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर भी विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को कैंट थाने में तीन अलग-अलग शिकायतें और. पीपीगंज थाने में एक तहरीर दी गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग नेहा बोरा के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई संगठन बुधवार को भी तहरीर देने की तैयारी में हैं। शिकायतकर्ताओं ने नेहा बोरा के साथ कार्यक्रम के आयोजकों पर भी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो और शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी, कार्यकर्ताओं के साथ कैंट थाने पहुंचे और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही गोरखपुर की ऐतिहासिक भूमि को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की गई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। इसी मामले में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा जे.डी. के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कैंट प्रभारी को शिकायत दी। साथ ही अधिवक्ताओं ने भी सीओ कैंट के पास शिकायत की है। संगठन ने भाषण को अभद्र और भड़काऊ बताते हुए उपलब्ध वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। उधर, भाजपा युवा मोर्चा पीपीगंज मंडल के अध्यक्ष आदर्श सिंह ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा में नियम के विरुद्ध जॉब कार्ड जारी कर:जांच में पुष्टि के बाद कर्मचारियों और प्रधान पर कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    जौनपुर में गणेश पूजा शुरू, 'जौनपुर के राजा' पंडाल बना:जिले में 80 से ज्यादा जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment