Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में गणेश पूजा शुरू, 'जौनपुर के राजा' पंडाल बना:जिले में 80 से ज्यादा जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में गणपति पूजा शुरू हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 80 से ज्यादा स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक पंडालों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन-पूजन शुरू हो गया है। पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अलग-अलग रूपों में विराजे गणेश, आकर्षक पंडालों में हो रही पूजा गणपति पूजा महासमिति के अध्यक्ष दीपक जावा ने बताया कि जिले में 80 से ज्यादा पंडाल लगाए गए हैं। इनमें भगवान गणेश की अलग-अलग रूपों वाली प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों और सजावटी सामान से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के रुहट्टा इलाके में ‘जौनपुर के राजा’ के नाम से स्थापित गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रुहट्टा से नईगंज तक कई जगह सजे पंडाल शहर के सद्भावना पुल स्थित नवदुर्गा मंदिर में भी गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा रुहट्टा, मखदूम शाह अड़न, शास्त्री नगर, ताइतला, बजरंग घाट, ईशापुर और नईगंज सहित कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खोल दिए गए हैं। इसी तरह बदलापुर कस्बे में पांच स्थानों और घनश्यामपुर बाजार में एक स्थान पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की गई हैं। सुजानगंज क्षेत्र में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज से गणपति की स्थापना कर पूजन-अर्चन शुरू किया गया। पूजा समितियों को दिए जरूरी निर्देश महासमिति के अध्यक्ष दीपक जावा ने बताया कि गणेश प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक के लिए सभी पूजा समितियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। महासमिति की ओर से अलग-अलग पंडालों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है, ताकि पूजा समितियों को किसी तरह की परेशानी न हो और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। आयोजकों की ओर से प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। पंडालों में धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया है। 20 सितंबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा दीपक जावा ने बताया कि सभी पूजा समितियों को 20 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन शहर में बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो अहियापुर मोड़ से शुरू होगी। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कार्यकर्ता सक्रिय हैं। शाम ढलते ही सजाए गए पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पड़ी 4 तहरीर:गोरखपुर में नेहा बोरा ने CM के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर भी विरोध
    Next Article
    रायबरेली में पुश्तैनी मकान विवाद में महिला पर जानलेवा हमला:दो भाई गिरफ्तार, तकिये से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश; 4600 रुपये बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment