Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विराेध में आज मेरठ बंद:व्यापार संगठन का ऐलान, डॉक्टर्स-वकील भी समर्थन में उतरे

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण प्रकरण में 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया था। इसके बाद बुधवार को आवास विकास परिषद ने जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई की। इस कार्रवाई के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ और अन्य संगठनों ने मेरठ बंद का ऐलान किया है। इसी कड़ी में आज पूरा शहर बंद रहेगा। आज ही इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। अब देखना होगा कि सुनवाई के बाद व्यापार संगठन आगे क्या फैसला लेते हैं। सभी वर्गों का मिला समर्थन सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों को बंद के लिए व्यापक समर्थन मिला है। आईएमए, मेरठ बार एसोसिएशन, विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और कई राजनीतिक दलों ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि यह लड़ाई सभी के हित से जुड़ी है। 44 संपत्तियों की हुई सीलिंग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास ने जिला प्रशासन के सहयोग से सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियों को सील किया। इनमें बैंक, मंडप, स्कूल, अस्पताल और दुकानें शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई, हालांकि पुलिस ने स्थिति संभालते हुए सीलिंग की कार्रवाई पूरी कराई। कार्रवाई के दौरान व्यापारी बेहोश सीलिंग की कार्रवाई के दौरान कई व्यापारी दहशत में आ गए। एक व्यापारी की तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बावजूद कार्रवाई जारी रही और शाम करीब 6:30 बजे तक सभी प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। दरअसल, 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट मामले में मेरठ के पूर्व कमिश्नर और आवास विकास के चेयरमैन को तलब किया था। कोर्ट ने ध्वस्तीकरण रोकने के आदेश का आधार पूछा और फटकार लगाई। इसके बाद कोर्ट ने 44 संपत्तियों को जल्द से जल्द सील करने का निर्देश दिया। इसी आदेश के बाद कार्रवाई की गई, जिसकी रिपोर्ट आज सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डिप्टी सीएम ने दिलाया किसानों को भरोसा:बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा
    Next Article
    रामपुर में बारिश से गेहूं कटाई ठप, उत्पादन घटा:फसल भीगने से दाने कम निकले; किसान मुआवजे की मांग कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment