Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी भाग रही थी इसलिए बांध दिए थे हाथ-पैर:लखनऊ में बारिश से बचने बिल्डिंग पहुंची थी, पहले से मौजूद लड़के ने रेप किया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के आशियाना इलाके में किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी आंधी-बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में पहुंची। वहां पहले से मौजूद लड़के ने उसका रेप कर दिया। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर जहां वारदात को अंजाम दिया गया, वहां के निशानों से स्पष्ट होता है कि किशोरी ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया था। संघर्ष के दौरान घटनास्थल पर कई सामान इधर-उधर गिर गए थे। भास्कर रिपोर्टर ने घटनास्थल पहुंचकर वहां की स्थिति देखी। दूसरी मंजिल में सामान अस्त-व्यस्त पड़े मिले। खाना और अन्य सामान भिखरा पड़ा था। दाल से भरी प्लेट पड़ी थी। उस पर भागने के दौरान पैर लगने जैसे निशान थे। वहीं पास में ही एक दुपट्टा पड़ा था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट- 3 तस्वीरें देखिए- पहले पूरा मामला पढ़िए- 7 मार्च की आधी रात को आशियाना इलाके में एक नाबालिग लड़की का रेप किया गया। रेप के आरोपी का उसके 4 दोस्तों ने साथ दिया। उस रात घर की तरफ जाते समय आंधी के साथ बारिश होने लगी थी तो लड़की एक निर्माणाधीन मकान के नीचे रुक गई। वहां काम करने वाला एक लड़का उसे ऊपर खींच ले गया। वहीं पर उसे बांधकर उसके साथ रेप किया। काफी देर तक किशोरी जब घर नहीं पहुंची थी तो उसके भाई-पिता ढूंढ़ते हुए पहुंचे। बिल्डिंग में जैसे ही पहुंचे तो लड़के वहां से भागने लगे। 2 लड़के छत से कूद गए। इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े और उन पांचों को पकड़ लिया। सबको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मां के बीमार होने पर काम करने गई थी किशोरी नाबालिग लड़की मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली है। परिवार के साथ आशियाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। पिता राजमिस्त्री हैं। मां घरों में काम करती हैं। भाई के मुताबिक, मां की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके चलते मंगलवार शाम को मां की जगह छोटी बहन घरों में काम करने गई थी। रात 8:30 बजे काम खत्म कर लौट रही थी, तभी आंधी-पानी से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुक गई। इसी दौरान, आरोपी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। देर रात तक बहन घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रास्ते में निर्माणाधीन मकान से आवाज सुनाई दी। परिजन मौके पर पहुंचे। वहां लड़की बदहवास हालत में मिली। हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजनों को देख आरोपी भागने लगे। परिजन शोर मचाने लगे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। पीड़िता ने बयान में बताया- केवल 1 ने रेप किया पीड़िता के भाई ने पुलिस को गैंगरेप बताया था लेकिन पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के अन्य नाबालिग साथियों को छोड़ दिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि केवल 1 लड़के ने रेप किया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि किशोरी के 161 के बयान के बाद भाई ने एक ही लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए- लखनऊ में हाथ-पैर बांधकर 13 साल की लड़की से रेप : आंधी-बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी, 5 नाबालिगों ने बंधक बनाया लखनऊ में 13 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। लड़की मंगलवार रात निर्माणाधीन मकान में बेसुध मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। भाई के मुताबिक, काम करके लौट रही बहन आंधी-बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी थी। इसी दौरान 17 साल के नाबालिग आरोपी ने चार दोस्तों के साथ उसे बंधक बना लिया। बहन के साथ मारपीट की और रेप किया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बोले- मिश्राजी, पांडेयजी...पिसने से बचाओ:सीतापुर में बिजलीकर्मियों के धरने में राकेश राठौर ने कहा- आउटसोर्सिंग शोषण का तरीका
    Next Article
    आजमगढ़ में बोले प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:धुरंधर विवाद पर बोले अपने गिरेबान में झांके सपा, सपा के शासनकाल में होते थे देंगे लूट डकैती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment