Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर-नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप, सीबीआई जांच की मांग:सपा ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, रिश्तेदारों को टेंडर देने का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी ने आगरा मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के खिलाफ गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा ने दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है, मेयर और नगर आयुक्त ने अपने रिश्तेदारों को टेंडर दिए हैं। इनके भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस दौरान किसनों की समस्या को भी उठाया गया। आंधी और बारिश से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। सपा के प्रदेश सचिव रामगोपाल बघेल के नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पहले होटल अमर के पास एकत्रित हुए। यहां से वे जुलूस के रूप में मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंन धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। रामगोपाल बघेल ने कहा-मेयर और नगर आयुक्त मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अपने रिश्तेदारों के नाम कंपनियां बनाकर टेंडर कर रहे हैं। नगर निगम सीमा से बाहर भी विकास कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा-इनके भ्रष्टाचार के साथ-साथ इनकी संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए। सपा के वरिष्ठ नेता राहुल चतुर्वेदी ने कहा-पिछले दिनों आंधी-बारिश से फतेहपुर सीकरी के बहुत से किसानों का नुकसान हुआ। प्रशासन ठीक से इनकी रिपोर्ट नहीं बना रहा है, जिससे कि किसानों को मुआवजा मिल पाए। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में बेकाबू टूरिस्ट बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत:20 घायल, कई यात्री पहिए के नीचे दबे; महाराष्ट्र के 50 लोग वाराणसी घूमने आए थे
    Next Article
    अलीगंज में गिरी दीवार, 3 महीने का बच्चा दबा:KGMU में इलाज के दौरान दम तोड़ा, झुग्गी में रहता है परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment